वजन घटाने वाले जरा ध्यान दें क्योंकि यह 1 सब्जी दिनों में कर सकती है पतला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 03:02 PM (IST)

ब्रोकोली में फाइबर, विटामिन, कैलोरी, कैल्शियम आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसे खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। साथ ही बढ़े हुए वजन से परेशान लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने से ब्रोकली सभी सब्जियों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती है। इसका नियमित सेवन से वजन को कंट्रोल करने के साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है। तो चलिए आज हम आपको इसमें मौजूद तत्वों के बताते है कैसे यह वेट लॉस करने में मदद करते है।

फाइबर

ब्रोकली में फाइबर होने से यह पेट को लंबे समय भरा रखती है। इसे खाने से ओवरइटिंग की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में बढ़े हुए वेट से परेशान लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

कैलोरी और विटामिन

बात करें अगर कच्ची ब्रोकली की तो 100 ग्राम ब्रोकोली में 34 प्रतिशत कैलोरी पाई जाती है। साथ ही पकी हुई ब्रोकोली की एक कटोरी में लगभग 60 प्रतिशत कैलोरी होती है। इसमें कैलोरी के साथ विटामिन सी और के की भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर की जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

Image result for broccoli,nari

कैल्शियम

कई पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली वेट लॉस करने के लिए फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम होने से यह नई वसा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ने से रोकता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

पानी की मात्रा

जैसे कि सभी जानते है कि तरबूज में भारी मात्रा में पानी पाया जाता है। उसी तरह ब्रोकली में भी 90 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें। यह बॉ़डी में जल्दी घुल जाती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

Image result for weight loss,nari

अन्य पोषक तत्व

इसमें आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम होता है। साथ ही बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।

 

इसके अलावा रोजाना 1कप ब्रोकली का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में फायदेमंद होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static