हैल्दी रखना है हार्ट तो खाएं काले अंगूर, सिर्फ एक नहीं होंगे अनगिनत फायदे
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 10:57 AM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जरुरी है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फलों की बात करें तो काले अंगूर बहुत से लोगों को पसंद होते हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना होते हैं इनमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। आइए जानते हैं काले अंगूर खाने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे...
हैल्दी रहेगा हार्ट
काले अंगूर दिल के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इसमें पोटैशियम, साइटोकेमिकल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंगूर में पॉलीफेनोल्स भी पाया जाता है जो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते है। काले अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित रुप से काले अंगूर को सेवन करने से दिल से संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
बढ़ेगी आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी काले अंगूर बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। एक शोध के अनुसार, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक कैमिकल होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेटिव और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंख की समस्याएं जैसे मोतियाबिंद से भी बचाव रहता है।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
यह इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं। काले अंगूर में विटामिन-सी और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
मजबूत बनेगी हड्डियां
काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें पाया जाने वाला रेसवेरेट्रॉल कैमिकल पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बोन डेंसिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा काले अंगूर में कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद होता है। काले अंगूर खाने से हड्डियों में दर्द की समस्या भी दूर होती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान
काले अंगूर डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें एंटीडायबिटीक गुण भी पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर का स्तर कम करने में मदद करते हैं। इसमें रेसवेरेट्रॉल नाम का कैमिकल पाया जाता है जो एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने से रोकता है। यदि आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर काले अंगूरों का सेवन कर सकते हैं।
नोट: काले अंगूर का सेवन आप हैल्दी रहने के लिए कर सकते हैं लेकिन यदि आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Rampur News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, पहले घोंट दिया अपने प्यार का गला फिर खुद को दी ये खौफनाक सजा

Recommended News

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

आप नेता सत्येंद्र जैन को अस्पताल से मिली छुट्टी, जेल में चक्कर आने के बाद हुए थे भर्ती

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन