सेहत के लिए फायदेमंद है बेसन की कढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2020 - 02:12 PM (IST)

बेसन की कढ़ी खाने में लगभग सभी को पसंद होती है। भारत की जगहों पर इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसे त्योहारों में प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कढ़ी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कढ़ी खाने से शरीर की मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

खून बढ़ाएं

कढ़ी में आयरन, विटामिन, प्रोटीन अधिक मात्रा में होते हैं। ऐसे में यह खून बढ़ाने में मदद करती है।

Surya Grahan Solar Eclipse December 2019 Pregnancy Precautions ...

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को कढ़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी 6 आदि पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बच्चे की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके साथ ही मिसकैरिज होने के चांचिस कम रहते हैं।

तुलसी के पत्ते से वजन घटाएं, ना ...
वजन घटाएं

कढ़ी बनाने में मुख्य रूप से बेसन और छाछ का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और गुड फैट मौजूद होता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। 

बेहतर पाचन तंत्र

कढ़ी बनाने में छाछ यूज किया जाता है। इसमें गुड बैक्टीरिया होने से पेट के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। बॉडी का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। 

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

कढ़ी में विटामिन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही मसल्स रिलैक्स हो शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

diabetes: Diabetes के मरीज ब्लड शुगर लेवल को ...

शुगर रखें कंट्रोल

इसमें कई पोषक तत्त्वों होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है इसलिए यह शुगर लेवल को नियंत्रित में रखती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static