दूध में उबाल कर पीएं अखरोट, सेहत को मिलेंगे 5 लाजबाव फायदे

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 12:05 PM (IST)

हमारी रोज की खाने-पीने की आदतों के चलते ही हमारा स्वस्थ निर्भर करता है। सही व पौष्टिक चीजों का सेवन न करने से शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है। ऐसे में शरीर को सभी उचित तत्व सही मात्रा में मिलने बहुत जरूरी होते है। ऐसे में ये जरूरी तत्व हमें अलग- अलग चीजों के सेवन से मिलते हैं। इसके साथ ही रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर को भारी मात्रा में जरूरी तत्व मिलते हैं। ऐसे ही इनमें से अखरोट का सेवन करना स्वस्थ शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।  अगर इसे दूध  में मिलाकर पीया जाए शरीर को भी उचित तत्व मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते है इस ड्रिंक को पीने से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

अखरोट वाला दूध बनाने की रेसिपी

 

सामग्री

अखरोट- 2 (रातभर भिगे हुए)
दूध- 1 गिलास

nari,PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले अखरोट को मिक्सी में पीस लें। 
2. अब एक पैन में दूध और अखरोट का पेस्ट डालकर उबालें। 
3. एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर लें।
4. लीजिए तैयार है आपका अखरोट वाला दूध इसे ठंडा कर रात को सोने से पहले सेवन करें।

तो चलिए जानते इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

डायबिटीज होने के जोखिम को करें कम

सूखे मेवों को खाने से शरीर को शक्ति मिलने के साथ डायबिटीज होने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, अखरोट मिश्रित दूध का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों और डायबिटीज होने के खतरे से बचने के लिए अखरोट और दूध का एक साथ सेवन करना चाहिए।

nari,PunjabKesari

स्मरण शक्ति बढ़ाएं

अखरोट और दूध में मौजूद पोषक तत्व दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इसलिए दिमाग के बेहतर विकास के लिए इनका सेवन करने को कहा जाता है। ऐसे में अगर इस दोनों को एक साथ पीया जाए तो यह ड्रिंक दिमाग की कार्यप्रणाली को सही तरीके से चलाने और स्मरण शक्ति बढ़ाने का काम करती है। 

कैंसर से करें बचाव

अखरोट में मौजूद पोषक व औषधीय गुण कैंसर के होने के खतरे को कई गुणा कम करते हैं। रोजाना दूध में अखरोट उबालकर पीने से शरीर में पनप रही कैंसर की कोशिकाएं खत्म होने में मदद मिलती है। ऐसे में कैंसर जैसे गंभीर रोग होने के खतरे से बचाव रहता है। 

हृदय रोगों के खतरे कम करें

अखरोट में पाई जाने वाली कार्डियो प्रोटेक्टिव एक्टिविटी दिल के आसपास एक सुरक्षा कवच बनाने का काम करती है। ऐसे में इस प्रक्रिया से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के खतरा कम होता है। इसके कारण दिल से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। इसके लिए नियमित रूप से अखरोट को दूध में मिक्स कर पीना काफी लाभदायक होता है। 

nari,PunjabKesari

एंटी एजिंग के असर को करें कम

उम्र के बढ़ने का असर चेहरे पर साफ-साफ दिखाई देने लगता है। ऐसे में बहुत से लोग अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इन सब की जगह दूध में अखरोट मिलाकर कर पीने से सेहत के साथ खूबसूरती निखारने में भी फायदा मिलता है। अखरोट में मौजूद एंटी एजिंग गुण होने से इसे दूध में मिलाकर पीने से त्वचा की डेड स्किन सेल्स रिपेयर होने में मदद मिलती है। साथ ही ढीली पड़ी स्किन में कसाव आने से त्वचा कई गुणा जवां नजर आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static