सेहत के लिए वरदान है भीगे हुए चने का पानी, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 10:47 AM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ खान-पान आवश्यक है। दालें, सब्जियां और फल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। जैसे काले चने खाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। वैसे ही चने का पानी भी शरीर को स्वस्थ रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पौटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। भीगे हुए चने का पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे खाने के फायदे के बारे में...

दूर होगी खून की कमी 

भीगे हुए चने का पानी पीने से आपके शरीर में से खून की कमी दूर होगी। चने में आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला आयरन आपके हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

स्वस्थ रहेगा पाचन 

भीगे हुए चने का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपका पाचन दुरुस्त करता है और पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच और पेट में दर्द से भी राहत मिलती है। 

कम करे वजन 

भीगे हुए चने के पानी का सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपका वजन कम करने में भी सहायता करता है। सुबह उठकर खाली पेट आप भीगे हुए चने के पानी का सेवन आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मजबूत करे इम्यूनिटी 

इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स आपकी इम्यून पावर मजबूत करने में मदद करते हैं। चने के पानी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। 

कंट्रोल रहेगी ब्लड शुगर

इस पानी का सेवन करने से आपकी ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगी। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

त्वचा संबंधी दिक्कतें करे दूर 

भीगे हुए चने का पानी पीने से त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। इससे आपकी स्किन पर भी ग्लो आता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static