बीपी कंट्रोल करने से लेकर दिल स्वस्थ रखेगा संतरे का जूस, जानिए ढेरों फायदे
punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 05:28 PM (IST)
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार जरुरी होता है। फलों, सब्जियों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बॉडी को पोषण देने में मदद करते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी मौसमी फल और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। मौसमी फलों की बात करें तो इन दिनों बाजार में संतरा काफी मात्रा में आ रहा है। इससे बना जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप सर्दियों में आने वाले वायरल इंफेक्शन से भी बचेंगे। इसके अलावा भी यह जूस शरीर को ढेरों फायदे देता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि संतरे का जूस पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे। आइए जानते हैं.....
कंट्रोल में रहेगा बीपी
संतरे से बना जूस पीनी से बीपी कंट्रोल में रहता है। सर्दियों में पानी कम पीने के कारण ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ सकता है। जिन लोगों को पहले से ही हाई बीपी की समस्या है उन्हें ऐसे में सावधान रहना चाहिए। संतरे में मौजूद पैक्टिन, फ्लेवोनॉयड्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व हार्ट अटैक, हाई बीपी का खतरा कम करने में मदद करते हैं।

दिल की बीमारियां होगी दूर
संतरे का जूस पीने से दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करता है। ऐसे में यदि आप अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऑरेंज जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
एनीमिया होगा दूर
इस जूस में विटामिन-ए, सी और आयरन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। नियमित संतरे का जूस पीने से एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है।

पेट रहेगा स्वस्थ
यह जूस पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। डायरिया, कब्ज, ऐंठन जैसी समस्याएं भी दूर होती है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
रोजाना इस जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। संतरे के जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं यह संक्रमण शरीर को किसी भी तरह की इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इस जूस का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
वजन होगा कम
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है जिससे आपको भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंखे रहेगी स्वस्थ
यह जूस भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह जूस आंखों को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद
इस जूस में फोलेट काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐस ेमें प्गेनेंली में यह जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इस दौरान इस जूस का सेवन करने से महिलाओं की सेहत बहुत अच्छी रहती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है। झुर्रियां, मुंहासों, एंटीएजिंग साइन्स से भी राहत मिलती है। इसके अलावा संतरे का जूस पीने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।


