नमकीन लस्सी के अनगिनत फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 11:41 AM (IST)

गर्मियों में तेज धूप से बचने के लिए लस्सी का पी जाती है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते है। इसे एक हैल्दी ड्रिंक के तौर पर माना जा सकता है। रोजाना 1 गिलास नमकीन लस्सी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ सभी पोषक तत्व मिलते है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पेट से जुड़ी समस्या दूर हो फ्रेश फील होने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है नमकीन लस्सी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते है। 

शरीर की गर्मी करें कम

लस्सी में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन, पानी व इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके साथ ही शरीर की गर्मी दूर हो ठंडक का अहसास होता है।

इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रांग

लस्सी में लैक्टिक एसिड भारी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी पॉवर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में शरीर जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है।

Pudina Lassi,nari

जल्दी से खाना पचाएं

लस्सी में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए 1 गिलास लस्सी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। इसके साथ ही पेट संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। दोपहर के खाने के बाद इसे पीना बेस्ट ऑप्शन है।

एसिडिटी की समस्या होती है दूर

जिन व्यक्तियों को एसिडिटी की समस्या रहती हैं। उनके लिए लस्सी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने से यह पेट दर्द, हार्टबर्न, अपच व एसिडिटी आदि परेशानियों से जल्दी राहत दिलाती है।

वजन करें कम

लस्सी में कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में पाया होते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से पेट और भोजन नली की दीवारों पर जमा फैट कम करने में मदद मिलती है। इसतरह यह वेट लूज करने में फायदेमंद होती है।

weight loss,nari

यूरीन से जुड़ी समस्या से दिलाएं राहत 

रोजाना 1 गिलास नमकीन लस्सी पीने से यूरीन करते समय होने वाली जलन से छुटकारा मिलता है। 

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी स्टोन की की परेशानी होने पर लस्सी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। 

छोटे बच्चों के लिए 

गर्मी के कारण अक्सर बच्चों को दस्त की परेशानी होती है। ऐसे में बच्चे को लस्सी पिलानी चाहिए। इससे उनके पेट को आराम मिलता है। साथ दांत निकालते समय बच्चों को होने वाले दर्द से राहत मिलती है। 

lassi,nari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static