गुड़ मखाना लस्सी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:30 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मी हो या सर्दी, गुड़ मखाना लस्सी एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक है। इसमें दही की ठंडक, गुड़ की मिठास और मखाने की पौष्टिकता का शानदार संगम होता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पाचन सुधारने, ऊर्जा बढ़ाने और हल्का-फुल्का नाश्ता बनने के लिए भी बेहतरीन है।

Servings - 1

PunjabKesari

सामग्री

दही – 150 ग्राम

गुड़ – 2 बड़े चम्मच

मखाना (फॉक्स नट्स) – 12 ग्राम

हरी इलायची – 2 फ़ली

बर्फ के टुकड़े

बादाम – सजावट के लिए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

विधि

1. ब्लेंडर में 150 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच गुड़, 12 ग्राम मखाना, 2 फ़ली हरी इलायची और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह मुलायम और क्रीमी न हो जाए।

2. तैयार लस्सी को एक सर्विंग ग्लास में डालें। ऊपर से बादाम से सजाएं।

3. ठंडी-ठंडी लस्सी परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static