Health Tip: एसिडिटी से लेकर वजन घटाने में मदद करेगा ठंडा दूध

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 12:13 PM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक से भरपूर फूड्स और सही मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स का सेवन करना भी जरुरी है। कई चीजें आप डेली रुटीन में खाते हैं परंतु उनके फायदे नहीं जानते होंगे। दूध का सेवन आप रोज करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सारे आवश्यक न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। परंतु आपने गर्म या नॉर्मल दूध का सेवन ही किया होगा। आपको बता दें कि ठंडा दूध भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्वाद में भी टेस्ट लगता है और इसमें आप कोई फ्लेवर भी मिक्स कर सकते हैं। आज आपको ठंडा दूध पीने के फायदे बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में..

PunjabKesari

वजन घटाने में करे मदद 

ठंडा दूध पीने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। ठंडे दूध को पचाने के लिए शरीर नॉर्मल तापमान में आने की कोशिश करता है। शरीर जब नॉर्मल तापमान में आता है तो इस दौरान कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में बर्न होती हैं। इसलिए आप इसका सेवन करके अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा ठंडा दूध पीने से आपका पेट भी काफी समय तक भरा हुआ रहता है और लंबे समय तक आपको कुछ भी खाने की जरुरत नहीं पड़ती। इसका सेवन करके आप ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं। 

PunjabKesari

एसिडिटी करे खत्म 

ठंडा दूध आपके पेट के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। यह आपके पेट को ठंडा रखता है। इससे आपको कब्ज की समस्या भी नहीं होती। इसके अलावा यह पेप्सिटक अल्सर के कारण होने वाले पेट दर्द से बचाने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप ठंडा रोज एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करें। 

PunjabKesari

स्किन को बनाए शाइनी 

ठंडे दूध में इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह दूध शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपको पानी की भी कमी नहीं होती। आप ठंडे दूध का सेवन करके शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। यह त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपकी त्वचा शाइनी और चमकदार बनती है। 

PunjabKesari

एनर्जी ड्रिंक के रुप में करें सेवन

यदि आप जिम जाते हैं तो घंटों पसीना बहाने के बाद आप ठंडे दूध का सेवन एनर्जी ड्रिंक के रुप में कर सकते हैं। बाजारी एनर्जी ड्रिंक्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसलिए आप एनर्जी ड्रिंक के रुप में इसका सेवन कर सकते हैं। दूध में कैलोरीज, विटामिन्स, मिनरल्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपको इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं।

इस समय न पीएं ठंडा दूध 

ठंडा दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है परंतु इसका सेवन करने से पहले समय का भी ध्यान रखना आवश्यक है। आप ठंडे दूध का सेवन दिन में ही करें। रात के समय में इसका सेवन करने से आपको नींद आने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा इसका सेवन सिर्फ गर्मी के मौसम में ही करें। सर्दियों में इसे पीने से खांसी और फ्लू इंफेक्शन भी हो सकता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static