नींबू के रस में मिलाकर पीएं बेकिंग सोडा, मिलेगें कई लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 05:36 PM (IST)

नानी मां के नुस्खे: नींबू और बेकिंग सोडा हर घर में मौजूद मिल जाता है। इनसे जुड़े फायदों के बारे में भी लोग जानते है। बेकिंग सोडा और नींबू में ब्यूटी और स्वास्थ्य से जुड़े कई सारे गुण मौजूद होते है। अगर इन दोनों की ड्रिंक बनाकर पीएं जाए तो इनके गुण दोगुणा और बढ़ जाते है। आज हम आपको इन दोनों से बनी ड्रिंक के स्वास्थ्य फायदों के बारें में बताएंगे, जिसे ज्यादातर लोग अंदाज होते है।   

नींबू के रस के फायदे 


1. यूरिन इंफैक्शन 

इस ड्रिंक में सोडियम बाई कार्बोनेट की मात्रा भरपूर होती है, जिससे यूरिन इंफैक्शन का खतरा कम होता है। 

2. वजन कम 

इस ड्रिंक को रोजाना पीने से शरीर का मेटॉबोलिज्म बढ़ता है, जिससे मोटापा की समस्या काफी हद तक कम होती है। 

3. दांत मजबूत 

इस फॉस्फोरस की मात्रा भी अधिक होती है, जो दांतों को मजबूत बनाकर उन्हे गम की प्रॉबल्म से दूर रखता है। 

4. टॉक्सिन्स दूर 

यह ड्रिंक स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने का काम करता है। साथ ही इसे पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स दूर रहते है। 

5. इंफैक्शन से बचाव 

इस ड्रिंक से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जो कई तरह की इंफैक्शन से बचाने में मदद करता है। 

6. घाव भरे 

इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व होते है, यह शरीर पर बने घाव को भरने में मदद करता है। 

7. जोड़ों का दर्द दूर 

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है, जो जोड़ों के दूर को दूर रखने का काम करते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static