Sunday Special: हेज़लनट क्रस्ट चीज क्रोकेट्स

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 03:44 PM (IST)

अगर संडे के दिन अपनी कुकिंग स्किल्स किसी नई रेसिपी पर अजमाने की सोच रही हैं तो आप हेज़लनट क्रस्ट चीज क्रोकेट्स ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं हेज़लनट क्रस्ट चीज क्रोकेट्स बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्री (2 सर्विंग्स):

आलू - 200 ग्राम
धनिया पत्ती - 10 ग्राम
काली मिर्च - 2 ग्राम
हेजलनट्स - 60 ग्राम (बारीक किए हुए)
पनीर - 80 ग्राम
नमक - जरूरत अनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स - 100 ग्राम
रिफाइंड ऑयल - 30 मिलीलीटर

PunjabKesari

विधिः

1. सबसे पहले आलू उबालें। एक कटोरी में आलू को मैश करके पनीर, धनिया, नमक, काली मिर्च मिलाएं।
2. अब मिश्रण की टिक्की बनाकर इसे ब्रेड क्रम्ब्स और हेज़लनट्स के साथ कोट करें। इसे ज्यादा टेस्ट बनाने के लिए आप इसमें चिकन भी मिला सकते हैं।
3. एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करके आलू को भून को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
4. लीजिए आपके हेज़लनट क्रस्ट चीज क्रोकेट्स बनाकर तैयार हैं। अब आप इसे सॉस के साथ सर्व करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static