इन Haunted Places में अच्छे- अच्छों के छूट जाते हैं पसीने, रात भर आती हैं रोने- चिल्लाने की आवाजें

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:25 PM (IST)

भारत आस्था के केंद्र वाला देश तो है ही, इसके साथ ही यहां पर कई सारी रहस्यमयी भूतिया जगहें भी हैं।  ऐसी जगहें जहां भूतों का साया है। वैज्ञानिक भी इन रहस्यमयी जगहों से आज तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इन जगहों में अजीब आवाजें आती हैं, अप्रिय घटनाएं घटती हैं और रात तो क्या सुबह भी यहां आने की कोई हिम्मत नहीं करता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं....

कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र

कलावंती दुर्ग को रहस्यमयी माना जाता है। माथेरान और पनवेल के बीच में मौजूद ये दुर्ग बेहद डरावना है। इस दुर्ग को लेकर कई कहानियां भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में नकारात्मकता का वास है। इससे लोगों यहां खींचे चले आते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। कई बार आधी रात को यहां से चीखने- चिल्लाने की भी आवाजें आती हैं।

PunjabKesari

भानगढ़ किला, राजस्थान

भूताहा जगहों की बात हो और उसमें भानगढ़ किले का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। इसे भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। बताया जाता है कि ये किलो शापित है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर लोगों को जाने से रोका जाता है। सरकार का निर्देश है कि इस किले में या आसपास शाम 6 बजे के बाद कोई व्यक्ति नहीं जाएगा।

PunjabKesari

शनिवारवाड़ा, पुणे

पुणे का शनिवारवाड़ा किला जाने- माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। ये काफी पॉपुलर स्पॉट है और इसे देखने भारी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर भी कई बार चीखने- चिल्लाने की आवाजें आती है। सूरज ढलने के बाद यहां न जाने की सलाह दी जाती है।

कुलधरा गांव, जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति कुलधरा गांव में कभी 600 से ज्यादा परिवार रहते थे, लेकिन पिछले 2 सौ सालों से ये उजड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक साल 1825 से इस गांव में कोई नहीं रहता है। कहते हैं इस गांव को रातों- रात गांव छोड़कर लोग चले गए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static