अब लड़कियों को नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई, वित्त मंत्री ने किया हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 11:57 AM (IST)
नारी डेस्क:मंत्रिमंडल द्वारा बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करना शुरू किया। श्रीमती सीतारमण आज सुबह 11 बजे अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्हाेंने गर्ल्स हॉस्टल को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: 9वीं बार देश का बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण
बजट 2026 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं हो रही है,इस बार एजुकेशन बजट में खासतौर पर बेटियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाएगी।केंद्र सरकार का मानना है कि आज भी देश में लाखों लड़कियां सिर्फ इसलिए पढ़ाई छोड़ देती हैं, क्योंकि उनके घर से कॉलेज या यूनिवर्सिटी बहुत दूर होते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: आम आदमी को लगा एक और झटका, सोने- चांदी के बाद सिलेंडर भी हुआ महंगा
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में छात्राएं, 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। इसके पीछे दूरी, सुरक्षा और आर्थिक कारण बड़ी वजह होते हैं। गर्ल्स हॉस्टल बनने से उन छात्राओं को सीधा फायदा मिलेगा, जो गांव या छोटे कस्बों से बड़े शहरों में पढ़ाई करना चाहती हैं. सुरक्षित और सस्ती रहने की सुविधा मिलने से उनके लिए कॉलेज जाना आसान हो जाएगा.

