महिलाओं के लिए काम की खबर, अगर आपको भी है ये हेल्थ प्रॉब्लम तो छाेड़ दो गलत आदतें
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:23 PM (IST)
नारी डेस्क: हमारा शरीर संकट आने से पहले चेतावनी जरूर देता है लेकिन हम इस बार ध्यान नहीं देते। कुछ लोग खासकर महिलाएं बीमारी का पता चलने के बाद भी लापरवाही कर जाती हैं जिसका नतीजा बाद भी भुगतना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), UTIs (मूत्र मार्ग संक्रमण), थायरॉयड की समस्याएं, और आयरन की कमी के दौरान किन आदतों से बचना चाहिए इस बारे में विस्तार से समझाते हैं।

PCOS में बचें इन आदतों से
ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड ,मीठा, केक, पेस्ट्री और जूस ज्यादा खाने से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। अनियमित भोजन और लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर बढ़ता है और वजन बढ़ सकता है। सिर्फ कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर रहने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।
UTIs (मूत्र मार्ग संक्रमण) में बचें इन आदतों से
पर्याप्त पानी न पीने से बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में पनप सकते हैं। अत्यधिक कैफीन और शराब मूत्राशय को परेशान कर सकते हैं। सूती और ढीले कपड़े पहनने से संक्रमण कम होता है।
थायरॉयड के लिए सावधानियां
ज्यादा जंक फूड और फ्राइड फूड थायरॉयड ग्रंथि पर बुरा असर डाल सकते हैं। आयोडीन की कमी या अत्यधिक सेवन दोनों ही स्थिति हॉर्मोन संतुलन बिगाड़ सकती हैं। तनाव और अनियमित नींद थायरॉयड के लक्षण बढ़ा सकते हैं।

आयरन की कमी (Iron Deficiency) है तो बचे इन आदतों से
चाय और कॉफी भोजन के साथ या तुरंत बाद पीने की आदत से टैनिन आयरन के अवशोषण में बाधा डालते हैं।भोजन के साथ ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स खाना भी आयरन अवशोषण को कम करता है। एकतरफा या कम प्रोटीन आहार आयरन की कमी को बढ़ावा देता है।
स्वास्थ्य समस्याओं के समय संतुलित और पोषक आहार, पर्याप्त पानी, नियमित नींद और साफ-सुथरी आदतें बहुत जरूरी हैं। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

