Google ने खास एनीमेटेड Doodle बनाकर, मदर्स डे को बनाया और भी Special

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 06:03 PM (IST)

इंटरनेट सर्च इंजन के नाम से जाना जाने वाला गूगल किसी भी खास मौके को अपने होमपेज पर दर्शा ही देता है। आज यदि किसी को कोई चीज के बारे में जानकारी लेनी हो तो सीधे जाकर गूगल पर टाइप कर देता है। गूगल पर हर किसी सवाल का जवाब बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यहां आज सारे विश्व में मदर्स डे का खास दिन मनाया जा रहा है। गूगल ने भी अपनी खास भूमिका निभाते हुए डूडल बनाकर मां को सम्मान दिया है। तो चलिए जानते हैं इस डूडल के बारे में...

गूगल ने बनाई चार स्लाइडस 

गूगल ने एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग स्लाइडस के जरिए मां के प्यार, स्नेह और सम्मान की झलक पेश की है। डूडल के जरिए गूगल ने पूरे विश्व को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गूगल के द्वारा बनाई गई पहली स्लाइड में एक छोटे से बच्चे ने अपनी मां की उंगली को पकड़ा हुआ है। दूसरी स्लाइड में मां अपने बच्चे को पढ़ाती हुई नजर आ रही है। तीसरी स्लाइड में मां अपनी बच्चे को एक नल के नीचे हाथ धोना सिखा रही है। जबकि चौथे और लास्ट स्लाइड में मां अपने बच्चे को पौधा लगनाना सिखा रही है। 

PunjabKesari

लोग कर रहे हैं प्रशंसा 

गूगल का यह सुन्दर सा डूडल देखकर सारे सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज हर किसी ने अपनी मां के प्रति आदर और स्नेह भाव प्रकट किया है। हर साल भारत के साथ-साथ और भी बहुत से देशों में मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। 

PunjabKesari

ऐसे हुई थी 'मदर्स डे' की शुरुआत 

मदर्स डे की शुरुआत एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी। एना अपनी मां को बहुत प्यार करती थी। उसने अपनी मां की सेवा करने के लिए सारी उम्र शादी भी नहीं की थी। जब एना की मां का निधन हुआ तो उसने उनकी याद में एक स्मारक बनवाया था। एना के इस कदम को देखते हुए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने 9 मई 1914 को इस दिन को मनाने की शुरुआत की। अमेरिकी संसद में इस दिन को लेकर एक कानून भी पास किया गया। इसलिए पूरे विश्व में मां के सम्मान, त्याग और बलिदान को याद करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static