गूगल ने शानदार डूडल के जरिए बनाई Bubble Tea, डिजिटली किया रेसिपी को Represent

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 05:25 PM (IST)

सर्च इंजन गूगल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। गूगल अपने डूडल के जरिए हर दिन को एक खास अंदाज में मनाता है। ऐसे ही आज के दिन गूगल ने एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। पूरे विश्व में आज बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मनाया जा रहा है। बबल टी कोविड महामारी के दौरान काफी लोकप्रियता हुई है। इसलिए आज के दिन गूगल ने अपने डूडल के जरिए बबल टी बनाने की रेसिपी शेयर की है। 

गूगल ने बताई बबल टी की रेसिपी 

अपने खास डूडल के जरिए गूगल ने एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। इस वीडियो में गूगल ने सभी को बबल टी बनाने की वीडियो बताई है। 

PunjabKesari

क्या होती है बबल टी?

बबल  टी की खोज 1980 के दौरान ताइवान में हुई थी। कोविड जैसे कठिन दौर में बबल डी काफी फेमस हुई थी लेकिन अब पूरी दुनिया में लोग इसके बारे में जान गए हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों में पश्चिमी, यूरोपीय और एशियाई देशों में भी यह काफी फेमस हो गई है। बबल टी को टैपिओका टी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस टी में टैपिओका बॉल्स डाले जाते हैं। टैपिऔका को भारत में साबुदाना के रुप में जाना जाता है।  

PunjabKesari

बबल टी का इतिहास 

बबल टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण आज जश्न मनाया जा रहा है। कोरोना काल में यह ड्रिंक काफी फेमस हो गई थी। साल 2020 में आज ही के दिन इसे इमोजी के रुप में भी घोषित किया गया था। लेकिन इस ड्रिंक का इतिहास काफी पुराना है। खासकर बीते कई समय से ताइवान में यह ड्रिंक काफी पी जा रही है। इसे पीने की शुरुआत 1980 में हुई थी। इस चाय को पर्ल टी, ब्लैक पर्ल टी, बिग पर्ल, पर्ल शेक, बोबना नई चाय का नामों से भी कहा जाता है। इसमें साबूदाना डाला जाता है। इसलिए इसे बबल टी कहते हैं। इसके अलावा इसमें बर्फ भी मिलाई जाती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static