फैंस की दुआओं का असर, पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को लेकर आई Good news

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 10:40 AM (IST)

नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले हफ्ते मोहाली के अस्पताल में भर्ती हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। इसी बीच सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क ने अच्छी जानकारी शेयर की है, जिसे लेकर फैंस ने राहत की सांस ली है। 

PunjabKesari
एम्मी विर्क ने एक पाेस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा था- राजवीर जवंदा की हार्ट बीट अभी स्टेबल है। सभी की दुआएं असर कर रही हैं। वहीं इससे पहले कई पंजाबी सिंगरों ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सभी सिंगर के लिए दुआएं करने की अपील कर रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल ने एक बयान में कहा कि "उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता है। समग्र रोग का निदान सुरक्षित है।" 35 वर्षीय जवंदा 27 सितंबर को मोटरसाइकिल से शिमला जाते समय हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)


पुलिस ने पहले बताया था कि यह दुर्घटना बद्दी इलाके में उस समय हुई जब उन्होंने मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो दिया। उन्हें शनिवार को "बेहद गंभीर" हालत में पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। फोर्टिस अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि सड़क दुर्घटना में गायक के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवंदा के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। कई पंजाबी कलाकारों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static