फैशन के मामले में भी कुछ कम नहीं है 'गोल्डन गर्ल' पी.वी. सिंधु, देखिए इनकी बेस्ट लुक
punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 02:58 PM (IST)

हाल ही में बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। मगर पीवी सिर्फ बैडमिंटन ही नहीं अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी लोगों में जानी जाती है। पीवी की बेहतरीन कपड़ो को लेकर चोइस बहुत ही अलग है। उनकी हर ड्रेस अपने आप में ट्रेंड सेट करने वाली है। उन्हें अक्सर इंडो-वेस्टर्न लुक में देखा गया है। चलिए आपको उनके 10 बेस्ट आउटफिट्स की एक झलक दिखाते है जिसे आप भी अपने किसी इवेंट के लिए कॉपी कर सकती है। यहीं नहीं पीवी सिंधु लैक्मे फैशन शो के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी है। उन्होंने 'मिसफिट पांडा' फुटवियर कलेक्शन को शोस्टॉपर बन कर पेश किया है। यह कलेक्शन जुवेका पांडा द्वारा डिजाइन किया गया था।
लगता है कि पीवी को व्हाइट रंग बहुत पसंद है। वो अक्सर सफेद रंग के कपड़ो में दिखाई दी गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की है जिनसे इस कथन का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में पीवी किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं है। इस गाउन का डिजाइन उनकी वेस्ट लाइन को अच्छे से फ्लॉन्ट कर रहा है।
सफ़ेद क्रॉप टॉप और प्लाजो के ऊपर यह व्हाइट श्रग बहुत कूल लग रहा है।
यह शिम्मरी व्हाइट लहंगा इनके फिगर पर बहुत फैब रहा है।
अगर आप भी किसी और की शादी में दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत लगना चाहती है तो आप पीवी का यह पर्पल शिम्मरी गाउन जरूर ट्राई करें।
उनके बहुत सारे इंडो- वेस्टर्न लुक है जिसमे उनकी हॉटनेस और कूलनेस एक साथ नजर आ रही है। इस टाइप की ड्रेसज पर हाफ-बन हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगता है।
यह लुक आप ऑफिस या फोर्मल इवेंट्स के लिए ट्राई कर सकती है।
भारी काम किया हुआ यह पीच अनारकली हर मॉडर्न लड़की की पसंद है।
साड़ी का फैशन ट्रेंड भी पीवी ने अच्छे से फॉलो किया है।
पेस्टल पिंक कलर का यह वेस्टर्न टच वाला सूट बहुत ही उम्दा लग रहा है। इस पर आप भी पीवी की तरह नेकलेस पहन सकती है।
वह कई बार ट्रैडिशनल व फॉर्मल यैलो ड्रैसिज में नजर आ चुकी हैं।