पद, प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाकर बुरी नजर से बचाता है सोना!

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों में हर बार रत्न पहनने के फायदे बताए जाते हैं। मगर रत्न धारण करने वाले सोने या फिर चांदी पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। आज हम यहां बात करेंगे सोने के गहनों से जुड़ी कुछ खास बातें। आइए जानते हैं शास्त्रों में सोना पहनने का क्या लाभ होता है...

लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न

इसमें कोई दो राय नहीं कि सोना वही व्यक्ति पहन सकता है जिसके पास पहले से ही धन-धान्य है। मगर यदि आप चाहते हैं आपके कारोबार में और वृद्धि हो तो अपने हाथ और ग्ले में कुछ न कुछ सोने से बना गहना जरुर पहनें।

Image result for wearing gold,nari

अध्यात्मिक महत्व

सोना ग्रहण करने से आप सहज आवस्था में बने रहते हैं, इससे आपको मानसिक शांति महसूस होती है। शास्त्रों की मानें तो सोना मोक्ष द्वार का भी प्रतीक है।

बुरी नजर से बचाए

तंत्र शास्त्रों की मानें तो सोना आपको हर तरह की बुरी नजर से बचाता है। पुराने जमाने में लोग नवजन्मे बच्चे को सोने के एक आद गहना जरुर पहनाते थे, ताकि बच्चे को किसी की बुरी नजर न लगे।

आत्मविश्वास

इसमें कोई दो राय नहीं कि सोना धारण करने से आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है, जो कि आज के जमाने में आपके लिए बहुत जरुरी है।

Image result for self confidence,nari

धन से जुड़े लाभ

सोना बृहस्पति से जुड़ा होने के कारण यह आपके लिए कई सारे धन लाभ लाता है। साथ ही इसे धारण करने से आपके भाग्य में चार चांद लग जाते हैं।

अगर हो एलर्जी...?

यदि आपको सोने की कोई चीज पहनने से एलर्जी हो या फिर बुरे-बुरे ख्याल आएं तो समझ लें सोना आपकी राशि के मुताबिक आपको सूट नहीं करता। इसे उसी वक्त उतारकर रख दें, वरना आपके आने वाली जीवन के लिए शुभ साबित नहीं होगा।

वैवाहिक जीवन बनाएं खुशहाल

अगर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं, तो आपस में मतभेद दूर करने के लिए दोनों पति-पत्नि मिलकर ग्ले में सोने की चेन पहनें। ऐसा करने से आपस के मन-मुटाव बहुत जल्द दूर हो जाएंगे।

संतान का सुख

शादी के बाद अगर औलाद होने में देरी हो रही है तो दोनों पति-पत्नि मिलकर अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी धारण करें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द औलाद का सुख प्राप्त होगा।

किन्हें रहना चाहिए दूर?

अगर आपको बहुत ज्यादा और जल्द गुस्सा आता है तो आपको सोना पहनने से हमेशा परहेज करना चाहिए। साथ ही लोहा, कोयला या शनि से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार करने वालों को भी सोना नहीं धारण करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को रात सोने से पहले अपने सभी सोने के गहने उतार देने चाहिए।

Image result for gold,nari

इन सबके अलावा मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। वृश्चिक और मीन राशि वालों को सोना पहनन से मिला-जुला फल प्राप्त होता है, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को ज्योतिष उपाय के बाद ही सोना धारण करना चाहिए, वरना आपके लिए यह अशुभ साबित हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static