Gold Price: क्या 2029 में सोना 10 ग्राम 3 लाख के पार होगा?
punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 06:26 PM (IST)
नारी डेस्क : सोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। आज सोना लगभग ₹1,41,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, लेकिन एक प्रतिष्ठित अमेरिकी अर्थशास्त्री का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में यह दोगुना से भी ऊपर बढ़ सकता है। अगर यह अनुमान सच होता है, तो 2029 तक सोने का भाव भारत में लगभग ₹3,08,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। यह माता-पिता के लिए बेटी की शादी जैसे बड़े खर्चों को और चुनौतीपूर्ण बना सकता है।
2029 का लक्ष्य क्या है?
अमेरिका के रणनीतिक वित्तीय विशेषज्ञ एड यार्डेनी ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 2029 तक $10,000 प्रति औंस के करीब पहुंच सकती है। आज की कीमत लगभग $4,410 प्रति औंस है, यानी यह लगभग 127% की तेज वृद्धि को दर्शाता है।
सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे वजहें
ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की अटकलों ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है। जब बैंक ब्याज दरें घटती हैं, तो शेयर और मुद्रा बाजार का आकर्षण कम हो जाता है और निवेश सुरक्षित परिसंपत्तियों जैसे सोने की ओर बढ़ता है।
यें भी पढ़ें : ‘Saat Samundar Paar’ रीमेक को देख भड़के यूजर्स, Song देख बोले लोग छी ससुर…
वैश्विक अनिश्चितता और राजनीतिक तनाव: विश्वभर में अर्थव्यवस्थाओं की अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव ने सोने को ‘सुरक्षित आश्रय’ (Safe Haven Asset) के रूप में और मजबूत किया है।
परंपरागत धारणा बदल रही है: पहले यह माना जाता था कि जब शेयर बाजार मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें गिरती हैं। लेकिन एड यार्डेनी का कहना है कि मौजूदा समय में सोने की मांग केवल संकट में ही नहीं बल्कि सामान्य निवेश पोर्टफोलियो में भी बढ़ रही है। इसका मतलब यह है कि सोना अब केवल “बुरे वक्त का आश्रय” नहीं रह गया है, बल्कि लंबी अवधि में मुनाफे वाला निवेश भी बन चुका है।

