अपनी बिटिया रानी को दें मां दुर्गा का कोई नाम, हमेशा माता रानी की बनी रहेगी कृपा

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 04:10 PM (IST)

नारी डेस्क: देवी दुर्गा सर्वोच्च शक्ति की प्रतिमूर्ति हैं । वे नारी शक्ति और धैर्य के एक आदर्श मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती हैं। अगर आप भी माता रानी के भक्त हैं और सौभाग्य से नवरात्रि के पावन मौके पर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है तो आप उसे मां दुर्गा का कोई नाम दे सकते हैं। नवरात्रि में जन्म लेने वाली कन्याएं अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं, ऐसे में मां दुर्गा के नाम रखने से आपकी बेटी के व्यक्तित्व में शक्ति, साहस, और सौंदर्य के गुण बढ़ते हैं।  यहाँ कुछमॉडर्न और ट्रेंडी बेबी गर्ल नेम्स उनके अर्थ के साथ बताए जा रहे हैं।


आद्या (Adya)

आदि शक्ति, मां दुर्गा का आद्य रूप।

शैलजा 

पर्वतराज हिमालय की पुत्री, माँ पार्वती/शैलपुत्री का रूप।

PunjabKesari

भाव्या (Bhavya)

महान, दिव्य और भव्य स्वरूप वाली।

त्रिनेत्री (Trinetri)

तीन नेत्रों वाली, ज्ञान और शक्ति की प्रतीक।

चार्वी (Charvi)

 सुंदर, मनमोहक, सौंदर्य की देवी।

कौमुदी (Kaumudi)

चंद्रकांत, शीतलता और शांति देने वाली।

PunjabKesari

नंदिनी (Nandini)

आनंद देने वाली, पवित्र गौ माता का भी नाम, माँ दुर्गा का रूप।

ईशानी

 शिव की अर्धांगिनी, शक्ति स्वरूपा।

मायरा (Mayra)

 देवी की कृपा, करुणामयी।

रिद्धिमा (Riddhima)

समृद्धि और सौभाग्य से भरपूर।

वेदिका (Vedika)

वेदों का ज्ञान रखने वाली, पूजा स्थल।

सायरा (Saira)

देवी के आशीर्वाद से पवित्र और सुखमय जीवन देने वाली।

PunjabKesari
क्यों रखें माँ दुर्गा से प्रेरित नाम?

 नाम में शक्ति, सौंदर्य और करुणा का आशीर्वाद रहता है। ये नाम परंपरागत होने के साथ-साथ मॉडर्न और स्टाइलिश भी सुनाई देते हैं। यह नाम  बच्ची के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले माने जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static