Zodiac Sign: घुमक्कड़ होती है ये लड़कियां, नहीं छोड़ती ट्रैवलिंग का एक भी मौका
punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 02:48 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2021_6image_14_45_517343204girlstravelling2.jpg)
हर किसी का स्वभाव व शौक दूसरों से अलग होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, ये शौक व्यक्ति की जन्म कुंडली के ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति के कारण होते हैं। जहां कुछ लोगों को शांति से घर पर बैठना पसंद होता है। वहीं कई लोगों को घूमने-फिरने में खास रुचि होती है। वहीं 4 राशियों की लड़कियां ऐसी होती है जिनके पैर कभी भी एक जगह पर टिकते नहीं है। ऐसे में ये जब दिल करें या मौका मिले घूमने का प्लान बना लेती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...
मेष राशि
मेष राशि की लड़कियों को नई व अलग जगहों पर घूमना व उनके बारे में जानने का शौक होता है। ये नेचर लवल होने से हमेशा शांत व सुकून भरी जगहों पर घूमना पसंद करती है। वहीं इस मामले में ये किसी पर निर्भर ना होकर अकेले भी घूमने चलती जाती है। इसके अलावा इन्हें ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि करना भी पसंद होता है। साथ ही ये हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश में होती है, जो उनके साथ अलग- अलग घूमकर जिंदगी का पूरी तरह से मजा लें।
वृष राशि
ये लड़कियां भी नेचर लवल होने से अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करती है। यह स्वतंत्र ख्यालों की होने से हमेशा जिंदगी को अपनी मर्जी व घूमते-फिरते बीताने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये मूड फ्रेश करने के लिए कभी भी घूमने का प्लान बना लेती है। वहीं इन्हें ट्रैवलिंग के लिए ज्यादातर किसी के साथ की भी जरूरत नहीं होती है।
धनु राशि
धनु राशि की लड़कियों को नई जगहों व चीजों के बारे में जानना काफी पसंद होता है। इन्हें हमेशा दोस्तों, पार्टनर व परिवार के साथ घूमने में मजा आता है। ऐसे में ये अकेले नहीं बल्कि अपनों के साथ घूमने का प्लान बनाती है। इसके अलावा इन्हें नए लोगों से बात करना व अलग-अलग जगहों के बारे में जानने का शौंक होता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां जिंदगी में दुनियाभर की सैर करती है।
कुंभ राशि
इस राशि की लड़कियां केयरिंग व भावुक होती है। इसके अलावा ये जीवन में बेहद संघर्ष का सामना भी करती है। ऐसे में ये कई बार अपनी टेंशन को दूर करने व मूड फ्रेश करने के लिए घूमने का प्लान कर लेती है। इन्हें शांत व प्राकृतिक स्थलों पर घूमना व उसके बारे में जानकारी हासिल करना अच्छा लगता है।
मीन राशि
ये लड़कियां ऐतिहासिक व पुरानी चीजों को देखने का कोई मौका छोड़ती नहीं है। इन्हें अलग- अलग जगहों का खाना, पुराने किस्से, त्योहारों हिस्सा बनने का शौक होता है। वहीं सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली ये लड़कियां अपने ट्रिप को अपडेट करने का भी मौका छोड़ती नहीं है। इसके अलावा अपने खुशमिजाज व मिलनसार नेचर से ये किसी बोरिंग ट्रिप को भी मजेदार बनाने में माहिर होती है। ऐसे में लोग इनकी कपंनी खूब एन्जॉय करते हैं।