किस्मत की धनि होती है 'U' नाम की लड़कियां, जानिए इनके सीक्रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 02:31 PM (IST)

हर इंसान अपने नाम के पहले अक्षर से जुड़े हुए सीक्रेट्स को जानना चाहता है। पर कई ऐसे अक्षर होते है जिनसे बहुत कम लोगों के नाम होते है। ऐसे अक्षर बहुत ही रेयर होते है। इन अक्षर से हम किसी भी इंसान का स्वभाव पता लगा सकते है। आज हम आपको 'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियों की कुछ खास बातों से रूबरू करवाएंगे। यें लड़कियां बहुत रोमांटिक होती है। इनका जोशीला स्वभाव किसी को भी अपनी तरह आकर्षित कर सकता है। तो चलिए जानते है 'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियों का स्वाभाव...... 

बहुत ही एक्टिव 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां बहुत ही जोशीला स्वभाव की होती है। इनमें अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी बहुत जिज्ञासा रहती है। इस जिज्ञासा के कारण भी इनका जोश कुछ ज्यादा ही होता है। इनकी एनर्जी इनके चेहरे पर दिखती है। यह किसी भी जगह टिककर नहीं बैठ सकते है। 

किस्मत देती है साथ 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां की किस्मत मानों सितारों की चादर से बिछी हुई होती है। इनकी किस्मत का पल्ला बहुत ही भारी होता है। जो भी हो यह बुरी से बुरी हालत में भी बच कर निकल जाने वाली में से होती है। 

punjab kesari

कला प्रेमी 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां कला प्रेमी होती है। इन्हें कला और साहित्य से अलग ही लगाव होता है। इनकी आसक्ति इतनी ज्यादा होती है कि यह अपना सारा जीवन कला और साहित्य के लिए योगदान करने के लिए तैयार हो जाती है। 

प्यार में मर-मिटने वाली

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार में किसी को मार भी सकती है या मर भी सकती है। इन्हें अगर कोई एक बार पसंद आ जाए तो वो उन्हें अपना बना कर ही रखती है। शायद इसलिए इनके 1 या 2 से ज्यादा अफेयर होते है। 

punjab kesari

जिद्दी 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां बहुत ही हटी होती है। आप अगर इनसे बात करते है तो जरा बच कर ही रहे। यह कभी भी आप पर भड़क सकती है। 

बच्चों से है अलग लगाव 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां को बच्चों की तरफ अलग ही झुकाव होता है। यह कही भी बच्चों के साथ खेलना शुरू हो जायंगी। बच्चों के साथ यह खुद भी बच्ची ही बन जाती है। 

punjab kesari

झगड़ालू

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां बहुत ही लड़ाई करती है। बच्चों की तरह छोटी-छोटी बातों पर यह लड़ना जानती है।  इन्हें लड़ाई या आर्गुमेंट में हराना नामुमकिन है। 
 


नृत्य करना है बेहद पसंद 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां को नृत्य करना बेहद पसंद है। यह नृत्य के कम से कम 10 फॉर्म्स तो जानती ही है। यही-नहीं नृत्य में इन्हें बहुत सम्मान भी प्राप्त होता है। 

punjab kesari

छोटी-छोटी चीजों से खुश होना 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां बच्चों की तरह छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ लेती है। इन्हें हर बात प्यारी भी लग सकती है और ख़राब भी। यह सिर्फ इनपर निर्भर करता है कि कौन-सी बात इन्हे कैसे लेनी है।
 

शातिर दिमाग 

'U' अक्षर के नाम वाली लड़कियां का दिमाग बहुत ही शातिर होता है। आप इनपर अपना जोर नहीं चला सकते है। आपको इन्हें बहुत ध्यान से समझना होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Related News

static