साइड इनकम से बदली किस्मत! कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन
punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 04:39 PM (IST)

नारी डेस्क: कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत, प्रतिभा और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के दम पर भारती ने एक लंबा सफर तय किया है। एक वक्त था जब उनके परिवार को दो वक्त की रोटी जुटाने में भी मुश्किल होती थी, लेकिन आज भारती सिंह करोड़ों की मालकिन हैं। उनकी सफलता की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।
30 करोड़ रुपये की मालकिन हैं भारती सिंह
भारती सिंह ने न केवल कॉमेडी शोज़ में अपनी जगह बनाई, बल्कि उन्होंने हर उस प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया जहाँ हँसी की ज़रूरत होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह की कुल नेटवर्थ करीब 4 मिलियन डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) है।
लग्ज़री फ्लैट में रहती हैं 'लाफ्टर क्वीन'
भारती सिंह मुंबई के एक प्राइम लोकेशन पर स्थित शानदार 2 BHK लग्ज़री फ्लैट में रहती हैं। यह फ्लैट करीब 6 करोड़ रुपये का बताया जाता है और इसमें शानदार इंटीरियर्स और मॉडर्न सुविधाएं हैं। यह घर उनकी मेहनत और सफलता की मिसाल है।
सोशल मीडिया और यूट्यूब से होती है मोटी कमाई
भारती अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स, कॉमेडी क्लिप्स और शो के खास पलों को शेयर करती हैं। उनके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं, और यही चैनल उनकी इनकम का एक बड़ा जरिया है। इसके साथ ही, वे ब्रैंड एंडोर्समेंट्स, लाइव शो, पॉडकास्ट और फैन ब्लॉग्स से भी जबरदस्त कमाई करती हैं।
ये भी पढ़ें: म्यूजिक जगत से बेहद दुखत खबर: इस मशहूर दिग्गज गायक का हुआ निधन
टीवी शो 'लाफ्टर शेफ' से मचा रही हैं धमाल
इन दिनों भारती सिंह का नया टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’ काफी चर्चा में है। यह शो कॉमेडी और कुकिंग का अनोखा मेल है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो के जरिए भी भारती करोड़ों की कमाई कर रही हैं और टीवी की दुनिया में अपनी पकड़ को और मजबूत बना रही हैं।
कार कलेक्शन भी है शाही
भारती सिंह की लाइफस्टाइल सिर्फ घर तक सीमित नहीं है। उनके गैराज में BMW X5, Audi Q5, Mercedes Benz GL-350 और BMW X7 जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ शामिल हैं, जो उनकी शाही ज़िंदगी की झलक दिखाती हैं।
भारती सिंह ने अपने संघर्षों को ताकत बनाकर, सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। एक साधारण परिवार से निकलकर, आज वह भारत की सबसे चहेती कॉमेडियन हैं। उनका शो लाफ्टर शेफ इस समय सुर्खियों में बना हुआ है – आपको ये शो कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!