बालों में जमी  सफेद रूसी होगी गायब, बनाएं ये आसान घरेलू पैक और पाएं तुरंत आराम

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:20 AM (IST)

नारी डेस्क:  डैंड्रफ यानी सफेद रूसी की समस्या आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों में आम हो गई है। अक्सर लोग इसे दूर करने के लिए तरह-तरह के शैंपू और कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनका असर ज्यादा दिन तक नहीं रहता और डैंड्रफ कुछ दिनों बाद फिर से लौट आता है। ऐसे में घर पर उपलब्ध प्राकृतिक चीजों से बनाई गई दही और एलोवेरा जेल की पैक आपकी मदद कर सकती है। कंटेंट क्रिएटर ने अपने वीडियो में इस आसान घरेलू नुस्खे को बताया है, जिसे आप घर पर आसानी से आजमा सकते हैं।

क्यों फायदेमंद है यह घरेलू नुस्खा?

शैंपू और कंडीशनर में अक्सर केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। वहीं दही और एलोवेरा जेल प्राकृतिक होने के कारण बालों और स्कैल्प दोनों के लिए सुरक्षित और असरदार हैं। यह पैक डैंड्रफ को कम करने, खुजली और रूखेपन से बचाने में मदद करता है।

डैंड्रफ की वजह बनती हैं ये चीजें, समय रहते करें इन्हें कंट्रोल

नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

दही – 2-3 बड़े चम्मच या जरूरत के अनुसार

ताजा एलोवेरा जेल – 1-2 बड़े चम्मच

सरसों का तेल – 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि

एक कटोरी में दही लें। इसमें ताजा एलोवेरा जेल डालें। आखिर में सरसों का तेल मिला लें। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक पेस्ट तैयार हो जाए। इसे अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प पर 30–45 मिनट तक लगाएं। समय पूरा होने के बाद हल्के और जेंटल शैंपू से बाल धो लें।

ये भी पढ़ें:  शहनाज हुसैन ने बताए बालों की सेहत के लिए घरेलू उपाय,  जो रोक देंगे बालों का झड़ना, आज ही करें ट्राई

दही डैंड्रफ के लिए कैसे फायदेमंद है?

दही में लैक्टिक एसिड, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेट करता है, खुजली और रूखेपन को कम करता है। बालों की सेहत सुधारने और डैंड्रफ रोकने में दही सहायक होता है।

PunjabKesari

एलोवेरा जेल के फायदे

एलोवेरा में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस करता है। खुजली, अतिरिक्त तेल और पपड़ी को कम करता है। बालों और स्कैल्प को प्राकृतिक रूप से साफ और स्वस्थ रखता है।

इस्तेमाल करने की टिप्स

पैक लगाने से पहले बालों को हल्का गीला कर लें। नुस्खे को सप्ताह में 1–2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि दही और एलोवेरा बालों को नमी और पोषण प्रदान करते हैं। यदि आप केमिकल फ्री और प्राकृतिक तरीके से डैंड्रफ हटाना चाहते हैं, तो दही और एलोवेरा जेल का यह देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को साफ रखता है।

डिस्क्लेमर: इस नुस्खे की जानकारी यूट्यूब वीडियो पर आधारित है। किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static