Lokmat Awards: गिरते-गिरते बची Shilpa तो Ananya के आगे फीका पड़ा पटौदी खानदान की लाडली का लुक

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 02:38 PM (IST)

बीती रात मुंबई में LOKMAT MOST STYLISH AWARDS का पांचवा एडिशन होस्ट किए गए। इसे अटेंड करने पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स, बॉलीवुड के लोकप्रिय चेहरों के साथ-साथ फैशन, राजनीति और खेल उद्योग के जाने-माने सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। शिल्पा से लेकर सारा अली खान तक सभी ने स्टाइलिश लुक में एंट्री की। चलिए आपको एक झलक में दिखाते हैं Award Show में पहुंची Divas का लुक...

सबसे पहले बात करते हैं सारा और अनन्या की, जो एक-साथ इवेंट में पहुंची। अनन्या पांडे ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा पहना था। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। अनन्या पांडे को जनरेशन Z की सबसे फैशनेबल सदस्य नामित किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं, सारा लाइट कलर के हैवी लहंगे में दिखी। अनन्या का लुक जहां लोगों को पसंद आया तो वही सारा को फैंस ने अपने स्टाइलिस्ट बनने की सलाह दे डाली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शिल्पा ने ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मगर, उनका गाउन इतना लंबा था कि वो गिरते-गिरते बचीं। हालांकि फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आया। उन्होंने लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2021 में सबसे स्टाइलिश फैशन आइकन जीता।

PunjabKesari

सनी लियोन पति के साथ इवेंट में पहुंची और इस दौरान वो ऑफ-शोल्डर व्हाइट ड्रेस में दिखी। कैमरे के सामने सनी ने खुद पतिदेव के कपड़े ठीक किए।

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अवॉर्ड शो में पीली साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सोने के गहनें पहने हुए थे, जिसमें वो कंपलीट भारतीय नारी लग रही थीं।

PunjabKesari

टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अवॉर्ड शो में क्रीम कलर की नेट एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी पहनकर पहुंची, जिसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की एल पैटन ब्लाउज वियर किया था। मृणाल ठाकुर ने सबसे स्टाइलिश राइजिंग फीमेल स्टार का अवॉर्ड जीता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static