सर्दियों में दवा का काम करता है लहसुन, बस इस तरह कर लें सेवन
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 06:29 PM (IST)
नारी डेस्क : सर्दियों में खांसी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई लोग इन परेशानियों से बचने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर्स के अनुसार, सर्दियों में लहसुन प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और तमाम स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स, विशेषकर एलिसिन, कई बीमारियों से राहत दिलाते हैं। जानें सर्दियों में लहसुन खाने के प्रमुख फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाएं या इसे दूध में उबालकर पिएं। इससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और खांसी-जुकाम या सर्दी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

दिल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
लहसुन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, कोलेस्ट्रॉल घटाता है और धमनियों में फैट जमा होने से रोकता है। रोजाना 2 कली लहसुन खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए
लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ एक कली खाने से कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
यें भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक जैसा हो तो क्या बच्चे के जन्म में होती है दिक्कत? जानिए एक्सपर्ट की राय
वजन घटाने में मदद करे
लहसुन शरीर की मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में सहायक होता है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी और नींबू के साथ लेने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा की झुर्रियों, मुंहासों और बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा में निखार लाता है।

लहसुन का सेवन कैसे करें
सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाएं।
दूध या गुनगुने पानी में उबालकर पिएं।
दाल, सब्जी या सूप में डालकर भी खा सकते हैं।
शहद के साथ सेवन करना भी फायदेमंद है।
यें भी पढ़ें : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नई किडनी फेल होने का बढ़ जाएगा खतरा
लहसुन खाने से पहलें ध्यान दें बातें
लहसुन अत्यधिक मात्रा में नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह ब्लड प्रेशर को ज्यादा कम कर सकता है या गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए रोजाना 2-3 कली से अधिक न लें। यदि एलर्जी या पेट में जलन महसूस हो तो सेवन बंद कर दें। बता दें की लहसुन में विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा गया है।

सर्दियों में लहसुन को अपने आहार में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि हृदय, पाचन, वजन और त्वचा की समस्याओं में भी मदद करता है। सही मात्रा में सेवन करें और प्राकृतिक औषधि के रूप में इसका लाभ उठाएं।

