गंगा दशहरा: इस शुभ दिन पर करें ये उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी तरक्की

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 06:02 PM (IST)

इस साल गंगा दशहरा का शुभ पर्व 20 जून को पड़ रहा है। मान्यता है कि जब धरती पर मां गंगा आई थी तब दस शुभ योग बने थे। इसलिए इस शुभ दिन पर गंगा स्नान व पूजा करने से 10 पापों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याओं का अंत व खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

PunjabKesari

पापों से मुक्ति पाने के लिए 

इस शुभ दिन पर गंगा स्नान करते हुए 'ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः' मंत्र का जप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। 

नौकरी और कारोबार में सफलता पाने के लिए 

इस शुभ दिन पर एक मिट्टी के घड़े में थोड़ा सा गंगा जल, चीनी और पानी डालें। फिर इसे घड़े को किसी गरीब, जरूरतमंद को दान करें। इससे आपकी कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। साथ ही मन शांत होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए 

अगर आप कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं तो गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर का काला धागा और एक नारियल लें। इस धागे को नारियल पर बांध कर पूजा स्थल पर रख दें। फिर पूजा करके भगवान से अपना कर्ज व परेशानियों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करें। शाम के समय इस नारियल को बहते जल में बहा लें। इस बात का ध्यान रखें कि नारियल प्रवाहित करने के बाद बिना पीछे देखें सीधे घर लौट आएं। मान्यता है कि इससे जल्दी कर्ज से छुटकारा व समस्या का समाधान मिल जाता है। 

परेशानियां होंगी दूर 

श्री सत्‍यनारायण की कथा सुनना या पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन इसे सुनने से विशेष लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन खिलाना व सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देें। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। 

बीमारी से दिलाए छुटकारा 

अगर बीमारियों घर का पीछा नहीं छोड़ रही है तो आप इस शुभ दिन पर गंगा नदी पर स्नान करते हुए ‘संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते, ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः’ मंत्र का करीब 11 बार जप करें। साथ ही गंगा मां से प्रार्थना करें कि वे आपको आपके परिवार को सेहतमंद रखें। आप चाहे तो पानी में गंगा जल मिलाकर घर भी स्नान कर सकते हैं। इससे जल्दी ही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

आर्थिक समस्या होगी दूर 

सुबह नहाकर शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें। इसमें थोड़े सा जल बचा कर घर लें आए है। फिर इससे पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो गई। साथ ही आय संबंधी समस्याएं दूर होकर घर में धन का आगमन होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static