गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र के इन मंदिरों को होता है अलग नजारा, आप भी जरुर करें दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 06:14 PM (IST)

आज से गणेश उत्सव पूरे भारत में शुरु हो गया है। हर साल गणपति बप्पा का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो हर जगह बप्पा का जन्मोत्सव काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इस उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में उत्सव की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है। लगभग 10 दिनों के लिए महाराष्ट्रीयन लोग इस पर्व को मनाते हैं। बहुत से लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से गणपति जी के दर्शन करने महाराष्ट्र आते हैं। अगर इस बार आप भी महाराष्ट्र में गणेश उत्सव देखना चाहते हैं तो इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सिद्धिविनायक मंदिर 

महाराष्ट्र का सिद्धिविनायक मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। आप गणेश चतुर्थी पर इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से पर्यटक मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी दर्शन करने जाते हैं। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर  कई सेलिब्रिटी भी मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। 

PunjabKesari

बल्लालेश्वर मंदिर 

महाराष्ट्र के बल्लालेश्वर मंदिर में जाकर भी आप गजानन के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर महाराष्ट्र के पाली में स्थित है। पाली में स्थित बल्लालेश्वर मंदिर काफी प्राचीन और मशहूर  है। गणेश जी के जन्मोत्सव में आप यहां पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

PunjabKesari

गणपति पुले

आप गणपति पुरे में भी दर्शन करने जा सकते हैं। यह मंदिर महराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है। इस मंदिर की यह खासियत है कि यहां पर मूर्तियों का चेहरा पश्चिम दिशा की ओर स्थित है। मंदिर समुद्र के किनारे पर स्थित है। गणेशोत्सव के शुभ मौके पर यहां पर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। 

PunjabKesari

दगड़ूशेठ हलवाई गणपति मंदिर 

पुणे में स्थित आप दगड़ूशेठ हलवाी गणपति मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। पुणे में गणेश उत्सव का त्योहार महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रुप मनाया जाता है। पुणे में आपको हर गली और चौराहे पर गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां देखने को मिलती हैं। आप यहां पर जाकर गणेशोत्सव के भव्य दर्शन कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static