पूनम पांडे ने वृंदावन में किए बांके बिहारी के दर्शन, प्रेमानंद जी से मिलकर हुई भावुक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 02:44 PM (IST)

नारी डेस्क: वैसे तो  बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे को उनके बोल्ड बयान और कपड़ों को लेकर ही जाना जाता है लेकिन हाल ही में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह इन दिनों कृष्ण नगरी यानी कि वृंदावन में हैं जहां उन्हा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए। इस दौरान वह काफी भावुक हो गई और फूट- फूट कर रोने लगी। उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

PunjabKesari
प्रेमानंद महाराज जी से वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में मिलने हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और अपने जीवन के कष्टों को बयां करके मार्ग दर्शन मांगते हैं। इन्हीं भक्तों की भीड़ में पूनम पांडे भी नजर आई। वह आखों में आंसू लिए महाराज जी के प्रवचन सुनती नजर आई। बहुत ही विश्वास से पूनम पांडे ने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाया हुआ है। उनका यह रूप शायद पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। 

PunjabKesari
इस दौरान एक्ट्रेस गुलाबी रंग के सूट में नजर आई। । एक वीडियो में देखा गया कि वह वो मथुरा की गलियों का आनंद ले रही हैं और बांके बिहारी के दर्शन कर रो पड़ती हैं। उनके तस्वीरों पर लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ले लिखा- अब तुम महाराज जी की शरण में आ गई हो तो दोबारा कोई गलत काम मत करना।  कुछ समय पहले उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सनसनी मचा दी थी। अभी हाल ही में दिल्ली में होने वाली रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी बनने पर भी काफी विवाद हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static