गणेश चतुर्थी 2025: 10 दिन तक बप्पा को लगाएं ये खास भोग, घर में आएगी खुशहाली

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 12:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 27 अगस्त 2025 से शुरू होकर 6 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसे अनंत चतुर्दशी के रूप में जाना जाता है। इन 10 दिनों तक गणपति जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है और उनके लिए हर दिन अलग-अलग भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन खास भोगों से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति आती है। अगर आप भी इस गणेश उत्सव पर बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो जान लें कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ रहता है।

गणेश जी के लिए 10 दिनों का भोग

मोदक

मोदक गणेश जी का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। यह मिठाई माता पार्वती द्वारा बनाई जाती है और आनंद का प्रतीक है। पौराणिक कथा में बताया गया है कि मोदक खाने से गणपति जी बहुत प्रसन्न होते हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर मोदक अवश्य बनाएं और उन्हें चढ़ाएं।

PunjabKesari

पंचमेवा

पंचमेवा (मिश्रित सूखे मेवे) भी भगवान को बहुत पसंद है। धार्मिक मान्यता है कि पंचमेवा ग्रहों के अशुभ प्रभावों को दूर करता है और दुख-बाधाएं खत्म करता है।

लड्डू

बेसन, मखाना, मोतीचूर और रवा के लड्डू गणेश जी को अति प्रिय हैं। इनका भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2025: इस दिन देख लिया चांद तो माथे पर लगेगा कलंक, भूल हो जाए तो ये उपाय करें

केला और फल

फल में गणपति जी को सबसे अधिक केला प्रिय है। इसके अलावा सेब, संतरा, आम, पपीता आदि फल भी भोग के रूप में चढ़ाए जाते हैं। ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है।

PunjabKesari

मालपुआ

मालपुआ भी भगवान गणेश का पसंदीदा भोग है। माना जाता है कि गणपति जी का एक दांत टूटा हुआ है, इसलिए मालपुआ उन्हें आसानी से खाने में मदद करता है। यह भोग अशुभता को दूर करता है।

गुड़

गुड़ भी पारंपरिक भोगों में से एक है जिसे गणपति जी को बहुत पसंद है। यह स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

खीर (मखाने की खीर)

मखाने की खीर गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। यह भोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है।

PunjabKesari

गणेश चतुर्थी के दौरान भोग लगाने का महत्व

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणपति की सेवा और पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। हर दिन भोग लगाना गणेश जी को खुश करता है और माना जाता है कि इससे जीवन के सभी दोष और विघ्न दूर हो जाते हैं। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

इस बार जब भी गणेश उत्सव मनाएं, तो इन 10 खास भोगों को जरूर शामिल करें ताकि भगवान गणेश की कृपा आप पर बनी रहे और आपके जीवन में खुशियों का संचार हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static