Ganesh Chaturthi: राशि अनुसार लगाएं भगवान गणेश को भोग, बप्पा जल्दी होंगे प्रसन्न

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 06:16 PM (IST)

हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रथम पूजनीय श्रीगणेश के अवतरण की तिथि मानी जाती है। इस शुभ यह तिथि गणेश चतुर्थी कहा जाता है। यह पावन पर्व चतुर्थी से चतर्दर्शी तक पूरे दस दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी की मूर्ति घर पर स्थापित करना शुभ माना जाता है। इन शुभ दिनों में भगवान गणेश जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि अपनी राशि अनुसार भोग लगाने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

चलिए जानते हैं राशि अनुसार बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना होगा शुभ...


मेष राशि

मेष राशि के लोग गणेश जी को छुआरे और गुड़ के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।

PunjabKesari

वृष राशि

इस राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मिश्री या नारियल से लड्डू बनाकर चढ़ाएं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग मूंग के लड्डू गणेश जी को अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक गणपति बप्पा को खीर, मक्खन या मोदक चढ़ाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि

जो लोग सिंह राशि के हैं वे प्रथम पूजनीय गणेश जी की कृपा पाने के लिए उन्हें गुड़े से मोदक बनाकर भोग लगाएं। आप बप्पा को छुआरे भी अर्पित कर सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि वाले गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के फल व किशमिश चढ़ाएं।

तुला राशि

इस राशि वाले लोग मिश्री, लड्डू और केला भगवान गणेश जी को अर्पित करें।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक बप्पा को छुआरा और गुड़ से लड्डू बनाकर चढ़ाएं।   

धनु राशि

जिन लोगो की राशि धनु है तो इस गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की कृपा पाने के लिए मोदक व केला अर्पित करें।

PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि के लोग प्रथम पूजनीय गणेश जी को तिल के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले भगवान गणेश को गुड़ के लड्डू बनाकर भोग लगाएं।

मीन राशि

इस राशि के जातक गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू, केला व बादाम अर्पित करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static