इस उम्र में देना शुरु करें बच्चों को Fruit Juice, मजबूत होगी इम्यूनिटी दूर रहेगी बीमारियां

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 12:08 PM (IST)

पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां और फल सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद तत्व बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चे को सब्जियां 3 साल के बाद दी जा सकती हैं, परंतु उन्हें फल खाने की आदत आप छोटी उम्र में ही डाल सकते हैं। यदि बच्चे फल नहीं खाते तो आप उन्हें फलों का जूस बनाकर दे सकते हैं। फलों का जूस बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कब आप बच्चे को फ्रूट जूस देना शुरु कर सकते हैं... 

इस उम्र में दे बच्चे को फ्रूट जूस 

एक शोध के अनुसार, 12 महीने या फिर 1 साल से कम उम्र से पहले बच्चे को फ्रूट जूस न दें। क्योंकि 1 साल से छोटे बच्चों को फ्रूट जूस का कोई फायदा नहीं होता क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी मौजूद होती है। प्राकृतिक चीनी का सेवन करने से बच्चे के शरीर पर कोई भी असर नहीं दिखता। 1 साल की उम्र के बाद आप उन्हें फ्रूट जूस दे सकते हैं। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 1 साल के बाद आप बच्चे को दिन में 60से120 मिली फ्रूट जूस दे सकते हैं। यह जूस बच्चे की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

बच्चे को कौन सा जूस पिला सकते हैं?

आप बच्चे को गाजर, चकुंदर, सेब, संतरा और अंगूर का जूस पिला सकते हैं। इन फलों में विटामिन-सी और फाइबर पाया जाता है जो बच्चे को इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। 

जूस पीने से होंगे बच्चे को यह फायदे 

इम्यूनिटी मजबूत 

फ्रूट जूस पीने से बच्चे को इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इम्यूनिटी मजबूत होने पर बच्चे को बैक्टीरिया और किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाव रहेगा और कई तरह की बीमारियां भी दूर रहेगी। 

PunjabKesari

शरीर को मिलेगी एनर्जी 

जूस पीने से बच्चे के शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान जैसी समस्याओं से भी बचाव रहता है। 

पाचन क्रिया बनेगी मजबूत 

फ्रूट जूस में विटामिन-सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से बच्चे की पाचन क्रिया मजबूत होती है। 

शरीर की सूजन होगी कम 

जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से बच्चे के शरीर में सूजन भी कम होगी।

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static