करें योग रहे निरोग: International Yoga Day पर नेता से लेकर अभिनेता तक सभी ने किया योग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 09:56 AM (IST)

भारत सहित दुनिया भर में 21 जून यानी कि आज योग दिवस का त्यौहार मनाया गया, हर साल की तरह इस बार भी सभी ने बढ़ चढ़कर इसमें  शिरकत की। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

PunjabKesari
सात वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। आज इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया।  इस वर्ष के योग दिवस का विषय "मानवता के लिए योग" है।

PunjabKesari
प्रधानमंत्री के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके साथ   उन्होंने लोगों से हर दिन योग और प्राणायाम करने का संकल्प करने की अपील की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sarva - Yoga Studios (@sarvayogastudios)

नेता ही नहीं अभिनेताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपना योगदान दिया।  बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज  मलाइका अरोड़ा ने भी इस खास मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह  योगासन करके दिखा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर की अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंनें कहा- योग धर्म नहीं विज्ञान है, इसमें शरीर मन आत्मा को जोड़ने का विधान है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static