ध्यान में रखें वास्तु से जुड़ी ये खास बातें, हर छोटी-मोटी समस्या हो जाएगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 10:58 AM (IST)

घर को सजाने के लिए लोग अलग-अलग चीजें रखना पसंद करते हैं। मगर कई चीजें घर में नकारात्मकता फैलाने का काम करती है। इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु अनुसार, घर को सजाने व इससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं कुछ खास व सरल वास्तु टिप्स...

हरे-भरे पौधे लगाएं

हरे-भरे पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ देखने में भी खूबसूरत लगते हैं। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु अनुसार, घर पर पौधे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा का कोना उत्तम माना जाता है। 

PunjabKesari

हफ्ते में 1 बार जलाएं कपूर

हफ्ते में 1 बार घर में 1-2 कपूर जलाएं। फिर इसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का वास होता है। 

घर की पूर्व दिशा या मंदिर के पास तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी का बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इसे घर की पूर्व दिशा या मंदिर के पास रखना चाहिए। इसके साथ ही हर गुरूवार को जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी पर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर के कलश-कलेश दूर होकर शांति का वास होता है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

घर की बैठक में लगाएं संत-महात्माओं तस्वीर

वास्तु अनुसार, घर की बैठक पर हमेशा संत-महात्माओं की आशीर्वाद देते हुए तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों में एकता बढ़ती है। इसके साथ ही जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

PunjabKesari

फर्नीचर की किनारे नुकीली न हो 

वास्तु के अनुसार, घर पर कभी भी ऐसा फर्नीचर नहीं रखना चाहिए जिसके किनारे नुकीले हो। इससे घर में अशांति व नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसलिए घर पर हमेशा गोल किनारों वाला फर्नीचर रखना चाहिए। इसके अलावा कमरे से बड़ा व अधिक सामान रखने से भी बचना चाहिए।

टूटा-फूटा करें घर से बाहर 

घर पर टूटा हुआ सामान, कांच या मुरझाएं फूल रखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में घर पर कलह व अशांति फैल सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static