सावन में घर पर करें ये बदलाव बनी रहेगी सुख-शांति

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 10:32 AM (IST)

घर को साफ व व्यवस्थित रखना सभी को अच्छा लगता है। ये दिखने में सुंदर लगने के साथ मन को शांति दिलाने का भी काम करता है। मगर बात अगर वास्तु की करें तो चीजों को सही ढंग से रखने के साथ उसी उचित स्थान यानि दिशा पर रखना भी बेहद जरूरी होता है। इससे घर में पॉजीटिव माहौल होने के साथ सुख-शांति बनी रहती है। पिछले सप्ताह से भगवान शिव का प्रिय सावन का महीने शुरू हो चुका है। ऐसे में इस समय वास्तु के अनुसार घर में कुछ बदलाव करने से भगवान शिव की असीम कृपा मिलने के साथ सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते है उन बदलावों के बारे में...

पॉजीटिव एनर्जी के लिए

भगवान को बिल्व अतिप्रिय होने से इस महीने घर के  पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पौधा लगाना अति शुभ माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना इसपर जल चढ़ाने और घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। 

Bilwa Patra,nari

सुख-शांति दिलाएं

जिस घर में लड़ाई-झगड़े होते है वहां कभी भी भगवान का वास नहीं होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए घर पर शिव परिवार की तस्वीर लगाना काफी शुभफलदाई होता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है। साथ ही इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

nari

आर्थिक परेशानी करें दूर

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती है। 

nari

रिश्तों में बढ़ाएं मिठास

अगर घर का वास्तु खराब हो तो घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े, कलह-कलेश का माहौल बना रहता है। ऐसे में रोजाना पूजा-पाठ करने के बाद पूरे घर में खासतौर पर घर के कोनों में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर हो घर में पॉजीटिव एनर्जी फैलती है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों में चल रहें मनमुटाव दूर होने में मदद मिलती है। 

Gangajal,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static