Monsoon Special: कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग मिनटों में ऐसे करें साफ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 03:36 PM (IST)

मानसून में कई लोगों को बारिश में भीगना पसंद होता है। मगर इसके कारण कपड़ों पर मिट्टी व कीचड़ के दाग भी लग जाते हैं। साथ ही इन दाग को हटाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कपड़ों पर लगे जिद्दी मिट्टी व कीचड़ के दाग हटाने के कुछ खास उपाय बताते हैं। इसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के आसानी से इस दाग से पिछा छुड़वा सकती है। चलिए जानते हैं इन देसी नुस्खों के बारे में...

PunjabKesari

सेब का सिरका

इसमें क्लीनिंग एजेंट होने से यह कई तरह के दाग-धब्बे साफ करने में मदद करता है। वहीं कपड़ों पर लगे कीचड़ के साफ करने में भी सेब का सिरका कारगर माना गया है। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका...

सामग्री

सेब का सिरका- 1 छोटा चम्‍मच  
डिटर्जेंट पाउडर- 1 छोटा चम्मच
पानी- 1 कप
स्‍प्रे बॉटल- 1

PunjabKesari

विधि

. पानी के कप में बाकी की चीजें मिलाएं।
. तैयार मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर लें।
. अब जिस कपड़े पर दाग लगे हैं उस पर मिश्रण स्प्रे करें।
. अब ब्रश की मदद से दाग को स्क्रब करें और 15 मिनट तक कपड़े को अलग रख दें।
. बाद में कपड़े को साफ व ताजे पानी से धो लें। कपड़े से कीचड़ के दाग हट जाएंगे।


 बेकिंग सोडा

इसमें एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसलिए इससे आसानी से किसी भी तरह के दाग मिनटों में साफ किए जा सकते हैं। आप कपड़ों पर लगे कीचड़ के दाग भी बेकिंग सोडा से साफ कर सकती हैं।

सामग्री

बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
पानी- 1 छोटा चम्‍मच

PunjabKesari

विधि

. दोनों चीजें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।
. करीब 10 मिनट इसे कपड़े पर लगा रहने दें।
. बाद में नॉर्मल पानी से धो लें।
आपके कपड़े पर लगे दाग साफ हो जाएंगे।

ऐसा करने से बचें

. अक्सर लोग कपड़े पर कीचड़ लगने पर उसे तुरंत साफ करने लगते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। असल में कपड़े को पूरी तरह सूखा कर साफ करने से दाग जल्दी साफ हो जाते हैं।

. कपड़े से कीचड़ के दाग हटाने के लिए उसपर गर्म पानी डालने से बचें। नहीं तो दाग ढीले पड़ कर फटने लगेंगे।

.अगर कीचड़ के दाग सफेद कपड़े पर लगे हैं तो सबसे पहले कपड़े पर थोड़ा सर्फ लगाकर हल्के हाथों से ब्रश रगड़ें। फिर 15 मिनट तक कपड़े को अलग रख दें‌‌। बाद में इसे धोएं। इससे कपड़े पर लगे हल्के दाग तुरंत हट जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static