डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 02:05 PM (IST)

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ना महिलाओं के लिए एक आम समस्या है। बच्चा होने के बाद अक्सर महिलाओं के पेट की चर्बी बढ़ जाती है। इस दौरान शरीर में फैट बढ़ने के कारण मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर बैली फैट कम कर सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...


फैट कम करना है तो चलें पैदल

पैदल चलना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में जितना आप डिलीवरी के बाद पैदल चलेंगे आपके पेट पर जमा एक्स्ट्रा फैट कम होगा। पैदल चलकर आप बैली फैट कम कर सकती हैं। इससे स्ट्रेस भी कम होता है। डिलीवरी के बाद रिकवरी में भी काफी आराम मिलता है। यह तरीका स्लो हो सकता है लेकिन फैट कम करने के लिए बहुत आसान है।

PunjabKesari

पानी ज्यादा पीएं

आप पेट की चर्बी कम करने के लिए कोई तरीका ढूंढ रही हैं तो पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। शरीर को हाइड्रेट रखकर आप बैली फैट कम कर सकती है। वहीं पानी की कमी से शरीर में बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जितना हो सके पानी का सेवन करें। डिलीवरी के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या से बचें। इसके साथ ही नींद भी पूरी लें। नींद पूरी न होने के कारण स्ट्रेस बढ़ जाता है।

PunjabKesari

ब्रेस्टफीडिंग से चर्बी कम करने में मिलती है मदद

बच्चों के लिए मां का दूध किसी संपूर्ण आहार होता है। मां के दूध से बच्चे को सारे पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर में विकास भी आसानी से होता है। लगभग छ महीने तक ब्रेस्टफीडिंग जरुरी है। इसके जरिए महिलाओं की काफी एनर्जी खर्च होती है जो एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में सहायक होती है।

योग की मदद से करें चर्बी कम

व्यायाम करने से शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है और शरीर एकदम तंदरुस्त रहता है। डिलीवरी के 5-6 महीने के बाद ही एक्सरसाइज शुरु की जा सकती हैं। योग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

PunjabKesari

मालिश जरुर करवाएं

डिलीवरी के बाद जितना हो सके आप अपने शरीर में तेल मालिश करवाएं। इस दौरान पेट की मसाज जरुर करवाएं। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसे में शरीर के एक जगह चर्बी इकट्ठी नहीं होती। इसतरह मालिश करवाकर आप बैली फैट कम कर सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static