बिना जिम रहना चाहती हैं फिट, तो ऐश्वर्या राय के इन डेली रूटीन को करें  फॉलो

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 03:01 PM (IST)

Miss World का ताज अपने नाम कर चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन आज 48 साल की हो गई है। इस अदाकारा की खूबसूरती के चर्चे तो दुनिया भर में है। सिर्फ  खूबसूरती ही नहीं वह अपनी  फिटनेस को लेकर भी छाई रहती हैं। उनकी फिट बॉडी देख आपको भी लगता होगा कि वह भी बाकियों की तरह जिम में खूब पसीना बहाती होंगी लेकिन ऐसा नहीं है। वह वर्कआउट से ज्यादा योग करने पर विश्वास करती हैं और अपने खाने- पीने का भी ध्यान रखती है। तो जानिए ऐश्वर्या की तरह आप खुद को कैसे फिट रख सकती हैं।

PunjabKesari

 योग करना कभी नहीं भूलती ऐश्वर्या 

 ऐश्वर्या राय खुद को फिट रखने के लिए रेग्युलर योग करती हैं। वह कितना भी बिजी क्यों न हो वे योग करना नहीं भूलती, उनके दिन की शुरुआत ही इससे होती है। एक्ट्रेस के अनुसार योग एक ऐसा रास्ता है जिससे आपका शरीर फेक्सिबल के साथ-साथ पॉवरफुल रहता है। इसके साथ ही वह रोजाना सुबह जॉगिंग और 'ब्रिक वॉक' करती हैं। 

PunjabKesari
एक बार में ज्यादा खाना  ऐश्वर्या को नहीं पसंद 

इसके अलावा  ​ऐश्वर्या अपने खान पान में भी रूटीन का पालन करती हैं। वह दिन में सिर्फ तीन बार पेटभर खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का-फुल्का खाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि एक बार में ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है और ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी मोटापा बढ़ता है। इसलिए हर दो घंटे में कुछ ना कुछ जरूर खाना चाहिए। 

PunjabKesari

उबली हुई सब्जियों खाती है एक्ट्रेस 

ऐश्वर्या राय हर रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना नहीं भूलती हैं। वो उबली हुई सब्जियों, हरी पत्तेदारी सब्जियों, ताजे फल, फलों के जूस और दूध से बनी चीजों को ही खाना पसंद करती हैं।वह जंकफूड से कोसों दूर रहती हैं। इसके ऑप्शन में वह फल, जूस पानी पसंद करती है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static