चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 11:02 AM (IST)

चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय : ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा हर किसी की ख्वाहिश होती है। काम में व्यस्त होने के कारण अक्सर लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। एेसे में लोग मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा होेते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इन चीजों का उपयोग करें। 


1. पानी 
पानी जीवन का एक अहम हिस्सा है और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद। अगर आप निखरी त्वचा चाहती हैं तो रोजाना दिन में 12 गिलास पानी जरुर पीएं। इससे त्वचा की कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

 

2. खीरा
गर्मियों में खीरा खाना बहुत ही लाभकारी है। इसमें विटामिन के और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से चेहरे और बालों में चमक आती है। आप चाहे तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं।

 

3. बेसन और नींबू  
2 चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। इसमें शहद और दही भी मिला सकते हैं। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा में निखार आएगा।

 

4. नारियल पानी  
नारियल पानी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से स्किन टोन साफ होती है और कमजोरी की समस्या भी दूर होती है।

 

5. बादाम का तेल 
बादाम के तेल से मसाज करने में त्वचा को काफी फायदा होता है। रोज रात को सोने से पहले इसकी चेहरे पर मसाज करने से स्किन ग्लो करने लगेगी और डार्क र्स्कल्स से भी छुटकारा मिलेग।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static