महिलाओं की इन 6 समस्याओं में फायदेमंद है अलसी, ऐसे करें सेवन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 01:09 PM (IST)

अलसी के बीज प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। महिलाओं के लिए इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इसे खाने से महिलाओं को सेहत संबंधी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। चलिए आज हम आपको अलसी के बीज खाने का तरीका व इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं...

PunjabKesari

चलिए जानते हैं महिलाओं को अलसी के फायदे  

 

हार्मोनल असंतुलन सही करने में फायदेमंद

हार्मोनस को संतुलित करने के लिए डेली डाइट में अलसी के बीच शामिल किए जा सकते हैं। ये बीज एस्ट्रोजन हार्मोन स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। हार्मोनल असंतुलन पीसीओडी, पीसीओएस का लक्षण माने जा सकते हैं। ऐसे में पीसीओडी की समस्या को ठीक करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है।

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

मां बनने की खुशी हर महिला के लिए बेहद खास होती है। मगर कई महिलाओं को कंसीव करने में परेशानियां आती है। इससे बचने के लिए आप अलसी के बीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इससे प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी बढ़ने में मदद मिलती है।

पीरियड्स संबंधी समस्याओं से मिलेगी राहत

आजकल के समय गलत खानपान व लाइफस्टाइल के कारण लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं रहती है। इससे बचने के लिए अलसी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। आयरन, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर अलसी पीरियड्स संबंधी परेशानियां दूर करने में मदद करती है।

PunjabKesari

डायबिटीज रखे कंट्रोल

अलसी के बीज शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

इसमें  ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने व इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

वजन करे कंट्रोल

फाइबर से भरपूर अलसी के बीजों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

पाचन तंत्र करें मजबूत

इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। ऐसे में कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

ऐसे करें अलसी के बीजों को डाइट में शामिल

. रातभर 1 गिलास पानी 1 चम्मच अलसी के बीजों को भिगोकर सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं।

. आप शाम को स्नैक्स के तौर पर अलसी के बीजों को भूनकर खा सकती है।

. इसे स्मूदी या किसी ड्रिंक में गार्निश करके भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

. इसे दाल, सब्जी व अन्य चीजों में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

नोट- अलसी के बीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सीमित्र मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static