उद्घाटन के दौरान वृंदावन के होटल में लगी आग, महिला और दो मासूम झुलसे

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:32 AM (IST)

नारी डेस्क:  वृंदावन की रुक्मिणी विहार कॉलोनी में बने नए चार मंजिला सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को उद्घाटन समारोह चल रहा था। होटल में सैकड़ों लोग मौजूद थे। तभी दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग होटल के दूसरी मंजिल के एक कमरे से शुरू हुई। देखते ही देखते धुआं और आग फैलने लगी। होटल में मौजूद लोग घबरा गए और बाहर की ओर भागने लगे। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए।

क्रेन की मदद से लोगों को निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। छत पर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। आग में होटल का काफी सामान जलकर राख हो गया।

तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में एक महिला और दो बच्चे झुलस गए। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने होटल के हर कमरे की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और व्यक्ति फंसा न हो।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण

होटल के मालिक विनीत अग्रवाल (राया निवासी) और हरि अग्रवाल (अलीगढ़ निवासी) ने बताया कि आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। घटना की जानकारी लेने के लिए डीएम सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static