फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, जानिए ये बीमारी कितनी है खतरनाक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 12:17 PM (IST)

दंगल फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं। अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हुई बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह दवाईयों और वर्कआउट के जरिए वह स्वंय को स्वस्थ रख रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि एपिलेप्सी नाम की बीमारी ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को भी बहुत ही प्रभावित किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह बीमारी क्या है और इसके लक्षण क्या हैं...

इस तरह रखती हैं अपना ख्याल 

एक्ट्रेस ने बताया कि वह थोड़ा धीरे चलती हैं। कई बार उनके साथ कई अजीब चीजें भी होती हैं। कुछ दिन उनके लिए मुश्किल से भी गुजरते हैं। वह सब कुछ कर सकती हैं लेकिन कई बार मुश्किल समय आता है और वह बिल्कुल स्लो भी हो जाती हैं। 

PunjabKesari

डॉक्टरों की सहायता से पा रही हैं बीमारी से निजात 

फातिमा सना ने बताया कि वह वर्कआउट के साथ इस बीमारी से राहत पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल वह अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री के कल्चर का भी शुक्रिया अदा किया फातिमा ने यह भी कहा कि वह उन गिने-चुने खुशकिस्मत लोगों में से हैं जो उन लोगों के साथ काम कर पा रही हैं  जिनके साथ वह हमेशा से काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि  इस बीमारी ने उनकी जिंदगी को थोड़ा मुश्किल जरुर बनाया है लेकिन उनके अंदर का जोश कम नहीं हुआ है। 

एपिलेप्सी क्या है 

इस मिर्गी कहा जाता है। यह कोई इंफेक्शन नहीं है। इस बीमारी में मरीज को एक से ज्यादा कई प्रकार के दौरे पड़ते हैं। मिर्गी की समस्या सहोने पर व्यक्ति का व्यवहार भी एक जैसान हीं रहता। व्यक्ति को बेहोशी भी होने लगती है। जिससे उनके मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। 

PunjabKesari

बीमारी के लक्षण 

. होश गुम जाना 
. मानसिक परेशानी होना 

PunjabKesari
. मांसपेशियों में अकड़न होना 
. हाथ और पैरों का बेकाबू होकर मुड़ जाना 
. अचानक से गिर जाना 
. बार-बार एक जैसा बर्ताव करना 
. अचानक से भयभीत हो जाना 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static