फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन ने दुनिया को कहा अलविदा, 3 साल से लड़ रही थी कैंसर से जंग

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 07:13 PM (IST)

कैंसर दुनिया भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है, इसने एक बार फिर जानी- मानी हस्ती को अपना शिकार बना लिया। फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन  भी कैंसर से जंग हार गई। उन्होंने 30 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह लंबे समय से इस बीमारी से लड़ रही थी, पर आखिर की जीत हो गई और उनकी हार। 

PunjabKesari
30 साल की उम्र में सुरभि ने खूब शोहरत कमाई, पर उनके नसीब में खुशियां ज्यादा नहीं थी। जानकारी के अनुसार वह अपना ओवेरियन कैंसर का इलाज करा रही थीं। आठ हफ्ते पहले उन्होंने अस्पताल से अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। इस आखिरी पोस्ट में उन्होंने कैंसर की जानकारी देने के साथ- साथ अपना दर्द भी बयां किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jain (@surbhis.jain)

 

 

 सुरभि ने अपने पोस्ट में लिखा था- "मुझे पता है कि मैंने अपने हेल्थ के बारे में आप सभी को अपडेट नहीं किया है, जो कि हर दिन मुझे मिलने वाले मैसेज को देखकर लगता है कि गलत है, लेकिन चीजें बहुत अच्छी नहीं चल रही हैं। इसलिए शेयर करने के लिए बहुत कुछ नहीं है। उन्होंने लिखा था-, ''मैंने ज्यादातर समय अस्पताल में बिताया है इलाज चल रहा है, यह मुश्किल है और मैं चाहती हूं कि यह सब खत्म हो जाए.''। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jain (@surbhis.jain)

 

इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में उनका पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा था। फैशन इन्फ्लुएंसर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया था कि उनकी गुरुवार को मौत हो गई और 19 अप्रैल को गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jain (@surbhis.jain)

दरअसल सुरभि  दूसरी बार कैंसर की चपेट में आई, 27 साल की उम्र में, उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया था कि- "सर्जरी के कारण मुझे 149 टांके आए और बहुत दर्द हुआ. आज, मैं खुद को बिजी रखने और हर दिन का सामना मुस्कुराहट के साथ करने में बिजी रहती हूं."। उनकी इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में उनका यूं चले जाना बहुत दुख दे रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static