किसानों के बीच पहुंचे बाॅक्सर विजेंदर सिंह, 'खेल रत्न अवाॅर्ड' को लेकर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 06:32 PM (IST)

केंद्र सरकार के कृषि कानून बिल के खिलाफ किसान सिंघु बाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का साथ देने के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। हाल ही में बाॅक्सर विजेंदर सिंह किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली-हरियाणा बाॅर्डर पर उनके बीच पहुंचे। इस दौरान विजेंदर सिंह ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड वापिस कर देंगे। 

PunjabKesari

दरअसल, किसानों के आंदोलन के बीच पहुंचे विजेंदर सिंह ने कहा कि अगर किसानों से जुड़े काले कानूनों को वापिस नहीं लिया गया तो वह राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड वापिस कर देंगे। बता दें राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड खेल के लिए दिया जाने वला सर्वोच्च पुरस्कर है। विजेंदर सिंह को यह पुरस्कार जुलाई 2009 में दिया गया था। 

PunjabKesari

इससे पहले पंजाबी गायक और एक्टर हरभजन मान ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए एक घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के शिरोमणि पंजाबी पुरस्कार को स्वीकार करने से मना कर दिया था। हरभजन मान ने ट्वीट कर लिखा था, 'हालांकि, मैं चुने जाने के लिए आभारी हूं, मैं विनम्रतापूर्वक भाषा विभाग से शिरोमणि गायक पुरस्कार स्वीकार नहीं कर सकता। लोगों का प्यार मेरे करियर का सबसे बड़ा पुरस्कार है और अभी हम सभी का ध्यान और प्रयास शांतिपूर्ण किसानों के विरोध के लिए समर्पित होना चाहिए।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static