भगवा रंग के सूट में नजर आई Kriti Sanon, रणवीर संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि कृति का सिंपल सॉबर फैशन भी फैंस को काफी पसंद आता है। ट्रैडिशनल लुक से कृति फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब हाल ही में कृति रणवीर सिंह के साथ वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने रणवीर के साथ मिलकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। काशी विश्वनाथ पहुंची एक्ट्रेस सिंपल सॉबर लुक में ही नजर आई। ऐसे में उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

यैलो सूट में नजर आई कृति 

गंगा द्वार से प्रवेश करते हुए इस दौरान कृति ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो इस दौरान वह यैलो कलर के सूट में नजर आई। ट्रैडिशनल लुक के साथ कृति ने मेकअप और स्ट्रेट हेयर से अपना कंप्लीट किया। वहीं सिंह इस दौरान व्हाइट कलर के कुर्ते में दिखे जिसके साथ उन्होंने भगवा  कलर का दुपट्टा लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by kriti sanon fanpage 🦋 (@kritizxhere)

फैंस का किया शुक्रिया अदा 

दोनों को वाराणसी में एक साथ देख फैंस भी खूब प्यार लुटाते दिखे। दोनों ने वेव के जरिए फैंस का धन्यवाद भी किया। आपको बता दें कि रविवार की शाम को नमो घाट पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा का फैशन शो होने वाला था। यह दोनों स्टार्स भी इसी प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी में पहली बार काशी की धरोहर के नाम से फैशन शो आयोजित हो रहा है। ये फैशन शो बनारसी साड़ी और वहां पर बनने वाले कपड़ों पर बेस्ड है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इन फिल्मों में नजर आएंगे कृति और रणवीर 

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कृति सेनन 'तेरी बातों में उल्झा जिया' में दिखी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट साबित हुई थी। वहीं रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है। 

PunjabKesari
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static