3 Idiots के एक्टर की ये हालत देख टूट गया फैंस का दिल, बोले- यही है जीवन की सच्चाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 10:57 AM (IST)

नारी डेस्क: वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता, ये बात इंसान जितनी जल्दी समझ उतना ही उसके लिए बेहतर है। अनुभवी अभिनेता परीक्षित साहनी काे ही देख लीजिए आज वह जिस हालत में हैं उसे देख फैंस काफी उदास हो गए। हाल ही में 3 Idiots के स्टार की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। उनकी हालत यह हो गई है कि वह अपने सहारे चल भी नहीं पा रहे हैं। 

PunjabKesari
दिग्गज एक्टर परीक्षित साहनी 82 साल के हैं, वायरल फोटो में वह एक लाल टोपी पहने डंडे के सहारे चलते नजर आए।  एक स्टाफ भी उन्हें कंधे से सहारा देकर चलने में मदद कर रहा था। यह तस्वीर सामने आते ही उनकी पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो गई, जिसमें वह काफी एक्टिव और यंग दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया- इसी का नाम जीवन है। एक यूजर ने मजाक भरे लहजे में लिखा- लगता है फरहान अभी तक सेट नहीं हुआ है। 

PunjabKesari
परीक्षित साहनी 'पवित्र पापी' (1970) में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, लेकिन  वे 'बैरिस्टर विनोद', 'गुल गुलशन गुलफाम' और 'गाथा' जैसे लोकप्रिय टेलीविज़न धारावाहिकों और अपने करियर के बाद के दौर की कई महत्वपूर्ण फिल्मों में निभाई गई अहम भूमिकाओं के लिए ज़्यादा मशहूर हैं। एक्टर  पिछले साल खबरों में तब आए थे जब उन्होंने बताया कि कश्मीर में मशहूर सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' की शूटिंग के दौरान, उन्हें और उनकी टीम को जान से मारने की धमकियां मिलीं, जिसके कारण उन्हें शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static