आदित्य-अनन्या को एक साथ देख Excited हुए फैंस, बोले - ''अब तो शादी कर लो''

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 05:00 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह फैंस की लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि वह बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बात पर उनकी ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है लेकिन अक्सर वह आदित्य के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं। अब हाल ही में अनन्या ने आदित्य के साथ एक एड शूट किया है। इस एड को देखने के बाद फैंस ने दोनों को शादी करने की सलाह दे डाली है। 

दोनों की कैमिस्ट्री पर टिकी फैंस की पसंद 

अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक कर्मिशियल एड वीडियो शेयर किया है। इसमें आदित्य और अनन्या एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐड में भले ही दोनों बात कर रहे हैं लेकिन कपल की कैमिस्ट्री फैंस को काफी अच्छी लग रही है। अनन्या के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो के बाद फैंस दोनों पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

शादी भी कर लो 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने आदित्य और अनन्या को शादी करने की सलाह दे दी है। एक यूजर ने लिखा कि - 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'आप दोनों शादी कर लो, दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे हो।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'यार ये दोनों साथ में इतने ज्यादा क्यूट लग रहे हैं।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'अब तो आप दोनों को अपना रिलेशन ऑफिशियल कर देना चाहिए।' 

PunjabKesari

कई बार वेकेशन पर दिख चुके हैं साथ

आपको बता दें कि आदित्य और अनन्या की डेटिंग रुमर्स कोई पहली बार नहीं। पहले भी कई बार उड़ चुकी हैं। दोनों कई बार वेकेशन पर एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों में ऐज गैप काफी है जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। आदित्य अनन्या से 13 साल बड़े हैं। वहीं कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि दोनों सगाई करने वाले हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ आदित्य और अनन्या ही बता सकते हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static