हफ्ते में चेहरे की पिगमेंटेशन होगी दूर, लगाएं ये फेसपैक

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2016 - 08:04 PM (IST)

लड़का हो या लड़की आजकल हर कोई अपने चेहरे का खास ख्याल रखता है। धूल-मिट्टी के कारण चेहरे का रंग फीका पड़ने लगता है। चेहरे पर छोटे-छोटे दाग धब्बे होने लगते है। चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते है। आज हम आपको कुछ फेसमास्क बताएंगे, जिससे एक हफ्ते में चेहरे की पिगमेंटेशन से छुटकारा पा सकते है। 

1. नींबू रस और हल्दी
1 चम्मच हल्दी में चुटकी भर हल्दी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर चेहरे धोलें। इसे चेहरे की रंगत बढ़ती है। 

2. नींबू का रस, गुलाब जल और संतरे का रस
एक बाउल में 1 चम्मच नींबू का रस, गुलाब जल और संतरे का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। बाद में ठंडे पानी से धोएं ताकि पोर्स बंद हो जाएं। 

3. दूध क्रीम, बेसन और नींबू का रस
1 चम्मच बेसन में दूध की मलाई और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे लगाने से डैड स्किन हटेगी और साफ स्किन बाहर आएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static