सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए कौन-कौन सी बीमारियां होती है दूर
punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 01:00 PM (IST)
नारी डेस्क : अखरोट सबसे फायदेमंद सूखे मेवों में से एक माना जाता है। अगर इसे रोज़ाना सही मात्रा में खाया जाए, खासकर सुबह खाली पेट, तो यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। अखरोट न सिर्फ दिमाग बल्कि दिल, पेट और हड्डियों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।
अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व
अखरोट पोषण का पावरहाउस माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अखरोट में हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल और दिमाग की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन B6 और फोलेट, साथ ही मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से अखरोट को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है।

अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे
डायबिटीज को करता है कंट्रोल
अखरोट में कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखते हैं। नियमित सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है।
दिमाग को बनाता है तेज
अखरोट का आकार दिमाग जैसा होता है और इसका असर भी दिमाग पर ही पड़ता है। इसमें मौजूद अल्फा लिनोलेनिक एसिड ब्रेन फंक्शन और याददाश्त को मजबूत करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाता है।
यें भी पढ़ें : नींद नहीं आती? दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, डॉक्टर ने कहा आएगी गहरी नींद
रक्त धमनियों को रखता है स्वस्थ
अखरोट में मौजूद कॉपर रक्त धमनियों को मजबूत बनाता है। इससे नर्व डैमेज का खतरा कम होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद
मैंगनीज से भरपूर अखरोट हड्डियों के विकास और मजबूती में मदद करता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।
कैंसर का खतरा करता है कम
अखरोट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
यें भी पढ़ें : आंवला जूस का स्वाद पसंद नहीं आ रहा? स्वाद बढ़ाकर पीने के 5 आसान और हेल्दी तरीके
पेट की सेहत सुधारता है
अखरोट में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर दोनों होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इससे कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
दिल को रखता है स्वस्थ
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, सूजन घटाता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?
दिन में 20 से 28 ग्राम अखरोट खाना पर्याप्त होता है।
यानि लगभग 7 से 14 आधे अखरोट।
जरूरत से ज्यादा अखरोट खाने से वजन बढ़ना या पेट की दिक्कत हो सकती है।

सुबह खाली पेट अखरोट कैसे खाएं?
रात में 2–4 अखरोट पानी में भिगो दें
सुबह खाली पेट इन्हें अच्छे से चबाकर खाएं
इस तरह खाने से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं।
यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं
अखरोट भिगोकर खाने के फायदे
भिगोए हुए अखरोट खाने से इनमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है।
जिससे: पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
अखरोट पचाने में आसान हो जाता है।
पेट पर भारीपन नहीं पड़ता।

